astrology

क्या आप अश्विनी नक्षत्र (ashwini nakshatra) में पैदा हुए हैं, जानिए अपनी विशेषता और कमजोरी यहां

Pinterest LinkedIn Tumblr

अश्विनी नक्षत्र 27 नक्षत्रों में पहला नक्षत्र है। अश्विनी नक्षत्र में तीन-तीन तारों का समूह है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु है और इस नक्षत्र के देवता अश्विनी कुमार है। अश्विनी देवताओं के चिकित्सक माने जाते हैं। वे सूर्य पुत्र हैं और अपनी योग्यताओं से देवताओं की श्रेणी में आए हैं। अश्विनी नक्षत्र (ashwini nakshatra) में मेष राशि का प्रभाव रहता है। मेष राशि का स्वामी मंगल है। अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों पर केतु और मंगल दोनों ग्रहों का कुछ असर रहता है। जानते हैं अश्विनी नक्षत्र (ashwini nakshatra in hindi) में पैदा हुए लोगों की कुछ विशेषताएं-

अश्विनी नक्षत्र (ashwini nakshatra) की शांति जरूरी

अश्विनी नक्षत्र पहला नक्षत्र जरूर है, लेकिन इसे गंडमूल नक्षत्रों की श्रेणी में रखा गया है। इस नक्षत्र में पैदा हुए लोगों को नक्षत्र की शांति आवश्यक हो जाती है। यह शांति जन्म नक्षत्र के दिन की जा सकती है। हालांकि कई विद्वान मानते हैं कि जन्म के बाद उसी नक्षत्र के दोबारा आने पर इसकी शांति हो जाना चाहिए।

कैसे होते हैं अश्विनी नक्षत्र (ashwini nakshatra) में जन्मे लोग

नक्षत्रों में पहला नक्षत्र अश्विनी नक्षत्र है, इसलिए इस नक्षत्र में जन्मे लोग ऊर्जावान होते हैं। ये हमेशा बड़े और महत्वपूर्ण काम करना चाहते हैं। हमेशा नंबर एक बने रहना इन्हें अच्छा लगता है। हमेशा सभी काम में इन्हें जल्दबाजी रहती है। जल्दबाजी के चक्कर में कई बार काम अधूरा भी छोड़ देते हैं और बस सभी को बताना चाहते हैं कि इन्होंने काम पहले कर दिया है। अश्विनी नक्षत्र (ashwini nakshatra) में जन्मे लोग कभी-कभी बेहद जिद्दी होते हैं, तो कभी अचानक से वे बेहद शांत हो जाते हैं। ये हमेशा अपना निर्णय खुद लेते हैं। लोगों की सलाह का इन पर असर नहीं होता है।

अपनी बातों को गुप्त रखते हैं अश्विनी नक्षत्र के लोग

अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग अपनी बातों को गुप्त रखना पसंद करते हैं। वे किसी भी काम का जिक्र कभी किसी के सामने नहीं करते हैं। खुशमिजाज होते हैं और लोगों से मिलना-जुलना ये लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग कुछ तुनकमिजाज होते हैं। अचानक से इन्हें गुस्सा आ जाता है। किसी के दबाव में काम करने पसंद नहीं करते हैं। केतु और मंगल दोनों का गुण होने के कारण ये जल्दबाजी में तो काम करते ही है, लेकिन किसी एक काम पर ज्यादा दिन टिककर भी काम नहीं कर पाते हैं।

अपने मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखते हैं अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग

अश्विनी नक्षत्र (ashwini nakshatra) में जन्मे लोग अपने मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखते हैं। कई बार इन्हें मजाक भी सहन नहीं होता है। हालांकि मित्रों के लिए ये बेहद उदार होते हैं और हमेशा उनकी सहायता करना इन्हें अच्छा लगता है। दूसरों की सलाह इन्हें कम पसंद आती है। अपना कोई भी निर्णय इन्हें स्वयं लेना ही अच्छा होता है।

कैसी होती है अश्विनी नक्षत्र (ashwini nakshatra) में जन्मे जातक की शिक्षा

अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग अपनी शिक्षा की ओर बहुत ध्यान देते हैं। चिकित्सा, नर्सिंग और सेवा से जुड़े अन्य काम, पुलिस, आध्यात्म, मेडिकल इंजीनियरिंग, किसी भी चीज के ट्रेनर या टीचर के रूप में आपका कॅरियर काफी अच्छा रह सकता है। साहित्या और संगीत के साथ कला जगत में भी आपकी रुचि होती है। हालांकि अश्विनी नक्षत्र में जन्मे बच्चे की शांति जरूरी है, यदि ऐसा नहीं हुआ है, तो ऐसे जातक को जीवनभर उतार-चढ़ाव देखना होते हैं।

पारिवारिक होते हैं अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग

परिवार, प्रेम, गृहस्थजीवन ये कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुए लोग काफी सफल होते हैं। अश्विनी नक्षत्र के लोग काफी पारिवारिक होते हैं। इनका दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो ये लोग उसके प्रति इमानदार होते हैं। कह सकते हैं अश्विनी नक्षत्र (ashwini nakshatra) में जन्मे लोग पारिवारिक होते हैं और इनके लिए परिवार की खुशी सर्वोच्च होती है।

 

देवदर्शन पर कीजिए देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं।