astrology

क्या आप है बातचीत में माहिर, तो आपकी राशि है मिथुन (Mithun Rashi), जानिए और क्या है मिथुन राशि की विशेषता

Pinterest LinkedIn Tumblr

राशिचक्र की तीसरी राशि है मिथुन राशि (Mithun Rashi)। बातचीत में माहिर मिथुन राशि के लोग बेहद आकर्षक होते हैं। उनमें बच्चों सी मासुमियत होती है। कभी-कभी वे खुद ही नहीं समझ पाते हैं कि कहां क्या बोल गए हैं। कई बार उनकी बातें इतनी आकर्षक होती है कि सुनने वाले मोहित हो जाते हैं। मिथुन राशि (gemini) की बात करें तो यह म्यूटेबल राशि है, मतलब कि इन लोगों के विचार जल्दी-जल्दी बदलते रहते हैं। ये कभी एक बात पर टिकते नहीं है। मिथुन राशि के लोग मिलनसार होते हैं, लेकिन उतने ही चिड़चिड़े भी होते हैं। अपने मजाकिया स्वभाव के कारण मिथुन राशि के लोग बहुत जल्दी लोगों को अपना दोस्त बना लेते हैं। मिथुन राशि (Mithun Rashi) का चिह्न दंपती या जुड़वा लोग है।

वायु तत्व की राशि है मिथुन (Mithun Rashi)

मिथुन राशि (gemini) वायु तत्व की राशि है। जैसे हवा कोई बांध नहीं सकता है, वह सब जगह है। स्वतंत्र है। वैसे ही मिथुन राशि के लोग स्वतंत्र होते हैं। उनके विचारों में कोई दखल दें, यह मिथुन राशि के लोग बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। वायु तत्व होने के कारण मिथुन की प्रकृति अस्थिर भी है। ये लोग कभी एक जगह पर टिककर नहीं बैठ सकते हैं। कुछ ही देर में ये अपने काम से बोर हो जाते हैं और कुछ नया करने लगते हैं।

कैसे होते हैं मिथुन राशि (gemini) के लोग

मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लोग बेहद मिलनसार और बातचीत में माहिर होते हैं। वे कभी भी किसी से भी बात कर लेते हैं। अनजान लोगों से दोस्ती करने में मिथुन राशि के लोग माहिर होते हैं। अक्सर ट्रेन या बस में सहयात्री के साथ की गई उनकी दोस्ती भी लंबे समय तक चलती है। वे रोमांच के लिए सदैव तैयार होते हैं। हालांकि उनका राशि चिह्न जुड़वा होने के कारण उनके व्यक्तित्व पर भी उसका असर दिखता है। उनके विचार लगातार बदलते रहते हैं।
मिथुन राशि (gemini) के लोग मजाकिया होते हैं। उनका एनालिसिस भी बहुत अच्छा होता है। उनके पास हमेशा हर काम के दो प्लान तैयार होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लोग हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते रहते हैं। वे बहुत जल्दी उदास नहीं होते हैं। यदि किसी बात से मिथुन राशि के लोग दु:खी भी होते हैं, तो जल्दी ही वे उस बात से उबर जाते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लोगों की कमजोरी

मिथुन राशि (gemini) के लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी है किसी एक बात पर दृढ़ नहीं रहना। अक्सर उनके विचार बदलते रहते हैं, इसलिए वे भी किसी एक बात पर लंबे समय तक टिक नहीं पाते हैं। साथ ही ये लोग तार्किक होने के कारण अचानक से बहस करने लग जाते हैं। इन्हें इसका कभी भान नहीं होता कि ये लोग गलत है या सही। वहीं किसी के भी रहस्य को ये लोग अपने पास नहीं रख सकते हैं। कहा जाता है कि यदि आपको किसी के बारे में कोई अफवाह फैलाना हो, तो आप मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लोगों से यह काम आसानी से करवा सकते हैं। ये लोग थोड़े लापरवाह किस्म के होते हैं। अपना काम तो ये इमानदारी से करते हैं, लेकिन वे टारगेट सही समय पर पूरा कर दें, इसकी गारंटी नहीं होती है।

मिथुन राशि के स्वामी

मिथुन राशि (Mithun Rashi) के स्वामी बुध है। बुध को ज्योतिष में बुद्धि और वाणी के देवता भी कहा गया है। जाहिर है ये दोनों ही गुण मिथुन राशि के लोगों में भरपूर होते हैं। बुध के कारण ही ये लोग बातचीत में माहिर होते हैं।

मिथुन राशि (gemini) के लोगों का कॅरियर

मिथुन राशि के लोगों के लिए कम्युनिकेशन से जुड़े कॅरियर काफी अच्छे रहते हैं। इनमें रेडियो जॉकी, वीडियो जॉकी, और मीडिया के काम करने में महारत होती है। वहीं बैंक, अनालिसिस, टैक्स आदि के काम भी मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन रहते हैं।

मिथुन राशि- अनुकूलता

मित्र राशि- कुंभ, कन्या, तुला
शत्रु राशि- कर्क, मीन

मिथुन राशि के लिए लकी वार- बुधवार, शुक्रवार
मिथुन राशि (gemini) के लिए लकी रंग- हरा, चमकीला, नीला
मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लिए लकी रत्न- पन्ना

देवदर्शन पर करिए देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर अपने जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं। अभी डाउनलोड करिए देवदर्शन ऐप।