astrology

क्या आप सोमवार को पैदा (born on monday) हुए हैं, तो जानिए प्रेम जीवन और कॅरियर के बारे में भी

Pinterest LinkedIn Tumblr

हम जिस दिन पैदा होते हैं, ज्योतिष के अनुसार उसका हम पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारे जन्म का वार हमारे जीवन की दिशा और दशा तय करने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करता है। ज्योतिष के अनुसार सभी वार एक ग्रह का प्रतिनिधित्व करते है कि यदि आपका जन्म सोमवार को (born on monday) को हुआ है, तो आप पर सोम यानी चंद्र का असर होगा। सोमवार शिवजी को अत्यधिक प्रिय है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सोमवार को पैदा होने वाले लोगों पर चंद्रमा असर बहुत ज्यादा रहता है। ये लोग चंद्रमा की तरह शीतल तो होते हैं, लेकिन जैसे चंद्रमा जल्दी-जल्दी घटता-बढ़ता है, वैसे सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों के विचार भी बदलते रहते हैं।

सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे होते हैं

सोमवार को पैदा होने वाले लोगों में एक विशेष आकर्षण होता है। उनका स्वभाव अच्छा रहता है, जो दूसरों को भी पसंद आता है, लेकिन बार-बार बदलते विचारों से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। सोमवार को पैदा होने वाले लोग (born on monday) लोग काफी इमोशनल होते हैं। कई बार ये लोग किसी भी तरह की नई रिस्क लेना पसंद नहीं करते हैं। सोमवार चंद्रमा का वार है, इसलिए ये लोग दूसरों को हमेशा आकर्षित करते हैं। सभी से मधुर संबंध बनाने की कोशिश करते हैं। विशेषकर महिलाओं से इनके संबंध बहुत अच्छे रहते हैं। कभी-कभी सोमवार को जन्म लेने वाले लोग अचानक से निराश हो जाते हैं, लेकिन ये लोग अपनी माता के काफी करीब होते हैं।

सोमवार को पैदा हुए लोगों का कॅरियर (career born on monday)

सोमवार को पैदा होने वाले लोगों के दिमाग में कई तरह के प्रश्न होते हैं। ये अक्सर ऐसा जॉब करना चाहते हैं, जहां आपको अपने प्रश्नों के उत्तर मिल पाएं। अक्सर विवादों से दूर रहने वाले ये लोग किसी भी तरह की आर्मी, कानूनी मुद्दों और सख्त प्रशासन को बिल्कुल अच्छा नहीं मानते हैं। ये लोग अक्सर सेवा का अपना मूल कर्त्तव्य समझते हैं, इसलिए सोमवार को पैदा हुए लोगों के लिए नर्सिंग जॉब, होटल इंडस्ट्री, कला और शिक्षण से संबंधित व्यवसाय काफी अच्छे होते हैं। वैसे सफेद चीजों से जुड़े व्यवसाय जैसे दूध, पनीर आदि, पानी से जुड़े बिजनेस आदि इन लोगों के लिए बेहद अनुकूल रहते हैं। ये लोग रविवार को पैदा हुए लोगों से पूरी तरह अलग होते हैं, क्योंकि वहां सूर्य की ऊर्जा से चलते हैं और यहां चंद्र की शीतलता का प्रभाव है।

जानिए सोमवार को पैदा हुए लोगों की love life (प्रेम जीवन) कैसी होगी

सोमवार को पैदा होने वाले लोगों में एक गजब का आकर्षण रहता है। इनकी आंखें इनके दिल का हाल सुना देती है। ये लोग बहुत इमोशनल है और हर किसी को बेहद चाहते हैं। कई बार जब इनका पार्टनर इनसे गुस्सा या नाराज हो जाता है, तो ये बेहद टूट जाते हैं। इन्हें संभालना बेहद कठिन हो जाता है। हालांकि कई बार इनका स्वभाव फ्लर्ट वाला देखा गया है, क्योंकि इनके मन के विचार बार-बार बदलते रहते हैं। कुछ-कुछ दिन में पार्टनर को विश्वास दिलाते रहते हैं कि ये लोग उनसे कितना प्यार करते हैं। इनके प्रेम जीवन (love life) या वैवाहिक जीवन (Married life) की सफलता का एक ही राज है कि इन्हें अपनी चंचलता पर थोड़ा विराम रखना चाहिए।

सोमवार को पैदा हुए लोगों (born on monday) का स्वास्थ्य कैसा रहता है?

आप अब तक समझ ही चूके हैं कि सोमवार को पैदा हुए लोग किस तरह से इमोशनली कमजोर होते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन्हें मूड स्विंग की परेशानी होती है। कभी-कभी ये लोग बहुत उत्साही और ऊर्जा से भरपूर रहते हैं, तो अगले ही पल ये लोग किसी गंभीर सोच में चले जाते हैं। अचानक से इन्हें किसी बात पर रोना भी आ जाता है। इस तरह बार-बार मूड बदलना इनके काम पर असर डालता है। इन्हें अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है। गर्मी में सोमवार को पैदा हुए लोगों को बहुत जल्दी डिहाइड्रेशन रखता है।

सोमवार को पैदा हुए लोगों का भाग्यशाली रंग और रत्न क्या है?

सोमवार को पैदा हुए लोगों पर चंद्रमा का असर रहता है। ज्योतिष में चंद्रमा को सफेद रंग का स्वामी माना गया है। इसलिए कह सकते हैं कि सोमवार को पैदा हुए लोगों का भाग्यशाली रंग सफेद है। अक्सर किसी खास काम पर आपको सफेद रंग के आउट फिट पहनना चाहिए।

सोमवार को पैदा हुए लोगों के लिए कुछ उपाय

– आपको अपने मूड स्विंग से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए।
– जहां भी आपको नेगेटिव थॉट्स आए, तुरंत उस स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए।
– प्रतिदिन भगवान शिव के मंदिर जाकर उनका जलाभिषेक करना आपके भाग्य को प्रबल बना सकता है।
– आप गर्मी के दिनों में भाग्य की उन्नति के लिए प्याऊ खोलें या किसी प्याऊ में पानी की व्यवस्था करवाएं।
– सोमवार को पैदा हुए (born on monday) लोगों को सोमवार को एक समय व्रत भी रखना चाहिए।

 

 

देवदर्शन पर आप देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन प्राप्त करें। अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए यहां करें पूजा का विशेष संकल्प। अभी डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप –