astrology

क्या आप शनिवार को पैदा (born on saturday) हुए हैं, जानिए अपने व्यक्तित्व की खास विशेषताएं

Pinterest LinkedIn Tumblr

हमारे जन्म के दिन को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष के अनुसार हर दिन एक ग्रह से जुड़ा है और यह ग्रह अपने प्रभाव अनुसार लोगों के व्यक्तित्व एवं जीवन शैली पर गहरा असर डालते हैं। जैसे शनिवार को पैदा हुए लोगों (born on saturday) पर शनि ग्रह का असर होता है। ज्योतिष में शनि को क्रूर और कठिन ग्रह माना गया है, लेकिन साथ ही इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है।
शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे अधिक प्रभावित करने वाला ग्रह भी माना जाता है। यह एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसकी पूरे विधि-विधान से मंदिरों में पूजा की जाती है। शनि कठिन मार्गीय शिक्षण, करियर और दीर्घायु को दर्शाता है।
जो लोग शनिवार को पैदा (born on saturday) हुए हैं उन पर शनिदेव का आशीर्वाद होता है। जब शनिदेव का आशीर्वाद हो तो कोई कार्य बनने में विघ्न नहीं आता। हालांकि कई बार थोड़ा कठिन समय भी शनिवार को पैदा हुए लोगों को देखना पड़ता है। शनि की कृपा सभी नवग्रहों में बहुत महत्वपूर्ण और विशेष मानी गई है।

 

शनिवार को पैदा हुए लोगों (born on saturday) का व्यक्तित्व

 

शनिवार को पैदा हुए लोग (born on saturday) अंतर्मुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। वैसे तो ये शांत होते हैं, इनको क्रोध देर से ही आता है लेकिन जब क्रोध आता है तो देर से शांत होता है। शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा गया है इसलिए शनिवार को पैदा हुए लोग गरीब या दूसरे धर्म के लोगों की सेवा करने वाले होते हैं। ये कर्मठ होते है परंतु इन्हें सफलता देर से प्राप्त होती है। यह लोग दिखावे से दूर भागते हैं और एकांतप्रिय व प्रकृतिप्रेमी होते हैं। ये लोग समाज सुधारक दूसरों के लिये अवाज उठाने वाले होते हैं।

 

शनिवार को पैदा हुए लोगों का कॅरियर (career for people born on saturday)

शनिवार को पैदा हुए लोगों को शनिदेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे इनमें यह विशेष हुनर होता है कि इन्हें जिस क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है ये उसी में निपुण हो जाते है। वैसे शनिवार को पैदा हुए लोगों के मुख्य कार्य क्षेत्र विज्ञान, टेक्नोलॉजी, कृषि, वाहन सम्बन्धी, भूगोलविद, पुरातत्व के जानकार, जज, आईटी, गुप्त विभाग, पत्थर लकडी या लोहे से सम्बंधित होते हैं। शनिदेव की विशेष कृपा के कारण ये जिंदगी में अच्छा नाम और पैसा कमाते हैं। कई बार इन्हें कठिन समय से गुजरना पड़ता है और अधिक परिश्रम करके इन्हें सफलता प्राप्त होती है। जैसे शुक्रवार को पैदा हुए लोग काम में नेम और फेम चाहते हैं, शनिवार को पैदा हुए (born on saturday) केवल काम पूरा करते हैं, लेकिन बदले में कोई भावना नहीं रखते हैं।

 

शनिवार को पैदा हुए लोगों का प्रेम जीवन

शनिवार को पैदा हुए लोग शांत और सहनशील होते है और सामाजिक संबंध ठीक होते हैं। लेकिन आकस्मिक क्रोध के कारण कई बार यह अपने संबंध खराब कर लेते हैं और इनकी दुश्मनी हो जाती है। ये धोखेबाज नहीं होते और प्रेम प्रदर्शन भी नहीं करते हैं। इनके प्रेम प्रसंग कम ही होते है। दाम्पत्य जीवन लम्बा होता है और कई बार क्लेश युक्त भी देखा गया है। शनिवार को पैदा हुए लोगों (born on saturday) का जीवन साथी ऊंचे घर से सम्बंध रखने वाला हो सकता है।

 

शनिवार को पैदा हुए (born on saturday) लोगों का स्वास्थ्य

 

शनिवार को पैदा हुए लोगो की शारीरिक बनावट सामान्य होती है। ये मुख्‍य रूप से दृष्टि, बाल, पेट व हड्डियों की समस्याओं से जूझते हुए देखे जा सकते हैं। इनकी समय पूर्व आंखें कमजोर होने लगती हैं, बाल झड़ जाते हैं, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों का दर्द भी शुरू हो जाता है। इसके अलावा नशा करना इनके लिए अशुभ और रोगकारक होता है।

 

शनिवार को पैदा हुए लोगों को उपाय एवम सलाह

 

शनिवार को पैदा हुए लोगों को शनि देव की आराधना करनी चाहिए। इन्हे माता महालक्ष्मी का पूजन करना फलदाई माना गया है। इन्हे अपने घर में बड़े दर्पण रखने चाहिये। साफ सुथरे रहना एवं फैशन को अपने से जोड़कर रखना इनके लिए शुभ है, हालांकि ये ऐसा कम ही कर पाते हैं। शनिवार को पैदा हुए लोगों को (born on saturday) भगवान शिव की उपासना इनके कष्टों का निवारण करने वाली होती है।

देवदर्शन पर करिए देशभर के प्रसिद्ध तीर्थों के सीधे दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर अपने कॅरियर में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। अभी डाउनलोड करिए देवदर्शन ऐप।