astrology

क्या आप रोहिणी नक्षत्र (rohini nakshatra) में पैदा हुए हैं, तो आप हैं बेहद लकी, जानिए क्यों?

Pinterest LinkedIn Tumblr

ज्योतिष में रोहिणी को काफी शुभ नक्षत्र माना जाता है। यह चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र है। नक्षत्रों में यह चौथा नक्षत्र है और इसका स्वामी चंद्रमा ही है। इस नक्षत्र में वृषभ राशि आती है। वृषभ राशि में चंद्रमा को उच्च का माना जाता है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिए रोहिणी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों पर चंद्रमा और शुक्र दोनों का असर होता है। रोहिणी नक्षत्र (rohini nakshatra) पांच तारों का समूह है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग बेहद क्रिएटिव होते हैं। जानते हैं और क्या खूबियां होती है रोहिणी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों की-

चंचल होते हैं रोहिणी नक्षत्र (rohini nakshatra) में जन्मे लोग

रोहिणी नक्षत्र (rohini nakshatra) में जन्मे लोग काफी चंचल प्रवृत्ति के होते हैं। उनकी आंखे बड़ी और खूबूसरत होती है। सभी जगह ये आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। यदि एक बार ये कोई लक्ष्य ठान लेते हैं, तो उसे प्राप्त करने के लिए ये काफी मेहनत करते हैं। मां से इनका विशेष लगाव होता है। शुक्र के असर के कारण इनकी कद-काठी काफी खूबसूरत होती है। सुंदर चीजों की ओर इनका आकर्षण भी बहुत अधिक होता है। घूमने-फिरने के शौकिन होते हैं।

कला और सौंदर्य के दीवाने होते हैं रोहिणी नक्षत्र के लोग

रोहिणी नक्षत्र पर चंद्रमा और शुक्र के असर के चलते संगीत, कला, नृत्य में इन लोगों की विशेष रुचि होती है। हर सुंदर वस्तु इन्हें काफी आकर्षित करती है। कई बार इस कारण ये गलत मार्ग पर भटक भी जाते हैं। चंचल स्वभाव के कारण किसी एक चीज पर ज्यादा देर तक यह टिक नहीं पाते हैं। भरणी नक्षत्र के लोग जैसे एक जगह रूककर काम करते हैं, वैसे रोहिणी नक्षत्र (rohini nakshatra) में पैदा हुए लोग एक काम और एक जगह से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं।

खर्चीले स्वभाव के होते हैं ये लोग

रोहिणी नक्षत्र (rohini nakshatra) में पैदा हुए लोग कुछ खर्चीले स्वभाव के होते हैं। ये अपने घर को बहुत आलीशान रखना चाहते हैं। शुक्र के प्रभाव के चलते विलासितापूर्ण जीवन जीना इन्हें पसंद आता है। अपने कपड़ों, सौंदर्य की चीजों और घर को संवारने की चीजों पर इनका फोकस ज्यादा रहता है। इसी आदत के चलते कई बार ये अपनी आय से अधिक खर्च कर बैठते हैं। हालांकि खूबसूरत दिखने के कारण ये लोग कई बार किसी भी जगह आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। सब लोग इनसे दोस्ती करना चाहते हैं।

रोहिणी नक्षत्र (rohini nakshatra) में पैदा हुए लोगों का पारिवारिक जीवन

जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि रोहिणी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों को मां के प्रति काफी समर्पित देखा जाता है। इनका गृहस्थजीवन भी अच्छा ही रहता है। हालांकि कई बार कुछ मतभेद आ जाते हैं, लेकिन ये अपनी विद्वता से उसे ठीक करना चाहते हैं। प्रेम जीवन इनका काफी अच्छा होता है, लेकिन इनका रोमांटिक और चंचल स्वभाव कई बार इन्हें मुसीबत में डाल देता है।

क्या होना चाहिए रोहिणी नक्षत्र से जुड़े लोगों का कार्यक्षेत्र

रोहिणी शुक्र और चंद्रमा से जुड़ा नक्षत्र है, इसलिए फैशन इंडस्ट्री के काम में इस नक्षत्र में पैदा हुए लोग माहिर होते हैं। इसके अलावा रोहिणी नक्षत्र में पैदा हुए लोग (rohini nakshatra) खुद के व्यवसाय के साथ हॉस्पिटलिटी इंडस्ट्री, कलाकार, गायक, संगीतकार या कृषि जैसे क्षेत्र में भी अच्छा कार्य कर लेते हैं।

देवदर्शन पर कीजिए देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। अभी डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।