astrology

निडर, जिद्दी और भावुक भी, तरह-तरह के रंग बदलते हैं वृश्चिक (vrishchik rashi) के लोग, जानिए और क्या है इनके गुण और अवगुण

Pinterest LinkedIn Tumblr

राशि चक्र की आठवीं राशि है वृश्चिक। वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) का चिह्न बिच्छू है। वृश्चिक राशि वाले जातक बुद्धिमान और निडर होने के साथ-साथ जिद्दी और भावुक किस्म के भी होते हैं। इनकी कल्पनाशक्ति भी बहुत गजब की होती है। वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति स्वभाव से थोड़े उग्र होते हैं, इसी वजह से किसी के अधीन काम करना इन्हें रास नहीं आता। सफलता और तरक्की के लिए वे ज्यादा से ज्यादा परिश्रम कर सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले चाहते हैं कि जीवनसाथी भी उन्हीं की इच्छा के अनुरूप चले। इस राशि के लोग दूसरों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। इनके बारे में जानना जरा मुश्किल है, लेकिन हम यहां उनके रहस्यमयी व्यक्तित्व की कुछ परतें आपके सामने रख रहे हैं।

जल तत्व की राशि है वृश्चिक (vrishchik rashi)

जल तत्व की मुख्य राशि होती है वृश्चिक। जल तत्व वाली राशियां स्वभाव से काफी भावुक होती हैं। जिस तरह से पानी के कई स्तर होते हैं, गहराइयां होती हैं, उसी तरह मानवीय स्वभाव के भी कई स्तर होते हैं। वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) वाले लोग बहुत गहराई से किसी बात को सोचते हैं। समंदर का जल कई रहस्य समेटे हुए होता है। जल तत्व के असर से वृश्चिक राशि वाला व्यक्ति भी अपने दिल में कई रहस्य लिए हुए होता है। रहस्यमय व्यक्तित्व ही इस राशि की खूबी है।

वृश्चिक राशि के लोग कैसे होते हैं

वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) वाले लोग गंभीर प्रकृति के होते हैं। वे निडर, जिद्दी और भावुक भी होते हैं। अपने जीवन का कंट्रोल किसी दूसरे के हाथ में देना नहीं चाहते। वे चाहते हैं कि दूसरे भी उन्हें समझें और उनके मुताबिक चले। हालांकि वृश्चिक भावुक और संवेदनशील भी होते हैं। वे दूसरों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा रखते हैं। जानने की उनकी यह इच्छा ही उनके लिए आगे की राह तय करती है। वे हर बात की गहराई में उतरना चाहते हैं और अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते हैं। वे दोस्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन साथ ही अगर वे किसी के दुश्मन बन गए, तो उसे भी पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं।

वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) के लोगों की कमजोरी क्या है?

वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) वाले लोग जिस हद तक वफादारी निभाते हैं, उसी हद तक दुश्मनी भी निभा सकते हैं। एक बार कोई इनकी नजर से उतर गया तो वे मन में बदले की भावना रखते हैं। ऐसे में वे क्रूर भी हो जाते हैं। बदले की भावना वृश्चिक राशि वाले लोगों को बहुत पीछे धकेल देती है। खुशियां इनसे दूर हो जाती है। सुख और संतोष के लिए माफ कर देना सीखना ही होता है, लेकिन वृश्चिक के लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल होता है। अपनी इसी आदत की वजह से वे अक्सर तनाव का शिकार हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी है मंगल

वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) का स्वामी मंगल ग्रह है। ज्योतिष के मुताबिक मंगल ग्रह पराक्रम का प्रतिनिधित्व करता है। इस ग्रह के असर की वजह से ही वृश्चिक राशि के लोग दबंग, हठी और स्पष्टवादी होते हैं। वे अपनी पर आ जाएं तो किसी की नहीं सुनते। मंगल के प्रभाव से ही वे अपनी बात पर अड़े रहते हैं। इसी के साथ वे दूसरों को भी हक के लिए लड़ना सिखाते हैं।

वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) का कॅरियर कैसा होता है?

वृश्चिक राशि वालों को छानबीन करने की खूब आदत होती है, इसी वजह से इस राशि के लोग गूढ विद्या में पारंगत हो सकते हैं। वे डॉक्टर, वैद्य, औषधि अथवा इलेक्ट्रिक यंत्र का व्यापार कर सकते हैं। शिक्षक, वैज्ञानिक, ऋणदाता कंपनी के कार्यकर्ता, बीमा एजेंट आदि भी हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- अनुकूलता

मित्र राशि- कर्क, मेष, धनु, मीन

शत्रु राशि- मिथुन और कन्या

वृश्चिक राशि के लिए लकी वार- मंगलवार

वृश्चिक राशि के लिए लकी रंग- लाल

वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) के लिए लकी रत्न- मूंगा

देवदर्शन के माध्यम से करिए देश के प्रसिद्ध मंदिरों के सीधे दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर विशेष मनोकामना पूर्ति पूजा में भाग ले सकते हैं। आज ही डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।