festivals

होली (Holi) 2022 का पूजा का मुहूर्त, कथा और होली पर किए जाने वाले टोटके

Pinterest LinkedIn Tumblr

 

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में मनाया जाने वाला एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लाखों लोगों को कई दिनों पहले से रहता है। रंगों का त्यौहार भारत में मस्ती का त्योहार भी माना जाता है। होली हिंदू कैलेंडर के आखिरी महीने फाल्गुन में मनाया जाता है। होली से कई तरह की धार्मिक परंपरा भी जुड़ी हुई है। साल 2022 में होली (Holi 2022) 18 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन होलिका दहन 17 मार्च 2022 को होगा। आइए जानते हैं होली 2022 कब है और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है

Holi 2022 कब है?

रंगों का त्योहार होली 2022 में मार्च के तीसरे सप्ताह में मनाया जाएगा। 18 मार्च 2022 को होली 2022 (Holi 2022) मनाई जाएगी।

होलिका दहन 2022 मुहूर्त

भारतीय पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का आरंभ 17 मार्च को दोपहर में एक बाद होगा। इसलिए होलिका दहन 17 मार्च 2022, गुरुवार को शाम में किया जा सकता है। गुरुवार को प्रदोषकाल में होलिका दहन किया जा सकता है। वहीं Holi 2022 पर होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रात 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रात में भद्रा रहने के कारण होलिका दहन निषेध रहेगा।

कैसे करें होलिका दहन

होलिका दहन के लिए किसी पेड़ की सुखी शाखा को होलिका के रूप में तैयार किया जाता है। हालांकि कई जगह यह पेड़ विशेष पेड़ ही होता है। होली 2022 (Holi 2022) पर होलिका दहन से पूर्व इस तरह पेड़ की शाखा को जमीन में गाड़कर तैयार किया जाता है। फिर इस पर उपले या कंडे लगाए जाते हैं। अलग-अलग लकड़ियों, फूलों और रंगोली से होलिका का प्रांगण सजाया जाता है। शाम के समय होलिका दहन से पूर्व परिवार के लोग होलिका की पूजा भी करते हैं। होलिका को नारियल, गेहूं की बालियां या ताजा फसलों का भोग भी लगाया जाता है। इसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। जलती होलिका की परिक्रमा भी करने का विधान है। कई जगह होलिका की राख को घर लाकर उससे विजयी तिलक भी करने की परंपरा है।

होलिका दहन से जुड़ी कथा (Holika katha)

पुराणों में होलिका दहन से जुड़ी कई कहानियां मौजूद है, लेकिन सबसे प्रसिद्ध कहानी भक्त प्रहलाद और उनकी बुआ होलिका की है। प्रहलाद भगवान विष्णु का भक्त था, क्योंकि उसका जन्म नारद के घर में हुआ था। नारद ने उन्हें विष्णु भक्ति की प्रेरणा बचपन से ही दी थी। प्रहलाद के असुर पिता हिरण्यकश्यप को यह बात पसंद नहीं थी। हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने के लिए तरह-तरह के जतन किए, लेकिन असफल रहा। इस कार्य में हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने उनका साथ देने की घोषणा की। होलिका को वरदान था कि उन्हें अग्नि जला नहीं सकती थी। प्रहलाद को मारने के उद्देश्य से होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। इस अग्नि से प्रहलाद को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन होलिका जलकर मर गई। माना जाता है कि यहीं से होलिका दहन की परंपरा शुरू हुई है। होली 2022 (holi 2022) पर आप किन उपायों से अपनी होली को सबसे खूबसूरत बना सकते हैं। जानते हैं-

 होली (holi 2022) पर किए जाने वाले आसान टोटके

– होलिका के दिन घर से शाम के समय निकाला कचरा होलिका में जलाने से घर पर लगी बुरी नजर दूर होती है।
– होलिका की जलती अग्नि में नारियल समर्पित करने से व्यापार और नौकरी में उन्नति होती है।
– होलिका के दहन के बाद उसके अंगारों को घर लाकर सभी कोनों में घुमाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
– होली 2022 (Holi 2022) पर आप सफलता प्राप्ति के लिए होलिका को पान और सुपारी भी अर्पित करें।
– नई फसल का भोग होलिका को लगाने से सालभर बरकत बनी रहती है।
– होलिका दहन के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा का लाभ लेने से कर्ज से मुक्त मिलती है।
– रंग खेलने से पहले होलिका दहन के समय प्रदोषकाल में भगवान शिव की पूजा करने और शिवलिंग पर गोमती चक्र अर्पित करने से व्यापार में विशेष लाभ होता है।

किस राशि के लोग किस रंग से खेलें होली

होली 2022 (Holi 2022) पर अलग-अलग राशि के लोग अलग-अलग रंगों से होली खेेलें, इससे आपको बेहद फायदा हो सकता है। जैसे- 
मेष राशि- मेष राशि के लोग मंगल प्रधान होते हैं। होली के दिन मेष राशि के लोग लाल रंग से होली खेलें।
वृषभ राशि – शुक्र प्रधान वृषभ राशि के लोगों के लिए वैसे तो सभी कलर अच्छे होते हैं, लेकिन सिल्वर या सफेद कलर से होली खेलना आपके लिए शुभ रहता है।
मिथुन राशि – मिथुन राशि पर बुध का असर होता है। इस राशि के लोगों के लिए हरे और नीले रंग से होली खेलना अच्छा रहेगा।
कर्क राशि – कर्क राशि के लोगों पर चंद्रमा का असर रहता है। इन्हें सफेद गुलाल से होली खेलना चाहिए।
सिंह राशि – सूर्य प्रधान सिंह राशि वालों के लिए केसरिया रंग से होली खेलना शुभ रहेगा।
कन्या राशि – कन्या राशि के लोगों पर भी बुध का असर रहता है। इनके होली खेलने के लिए हरा रंग उपयोग बेहतर रहेगा।
तुला राशि – तुला राशि पर शुक्र का असर रहता है। होली खेलने के लिए तुला राशि के लोग सफेद या चमकीले रंग का उपयोग कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि पर भी ऊर्जावान मंगल का असर रहता है। होली के रंगों में वृश्चिक राशि के लोग गुलाबी रंग का उपयोग करें।
धनु राशि – धनु राशि गुरु प्रधान है। होली खेलने के लिए ये लोग पीले रंग का उपयोग करें।
मकर राशि – मकर राशि के लोगों के लिए होली में नीला रंग श्रेष्ठ होता है, क्योंकि इस राशि पर शनि का असर है।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के स्वामी भी शनि है, इसलिए कुंभ राशि के लोग भी नीले या बैंगनी रंग से होली खेलें। इससे Holi 2022 शुभ रहेगी।
मीन – मीन राशि वालों पर भी गुरु का असर रहता है। इन्हें भी होली खेलने के लिए पीले और केसरिया रंग का उपयोग करना चाहिए।