astrology

क्या आप कृत्तिका नक्षत्र (krittika nakshatra) में पैदा हुए हैं जाने अपनी विशेषता और कमजोरियां यहां।

Pinterest LinkedIn Tumblr

कृत्तिका नक्षत्र 27 नक्षत्रों में तीसरा नक्षत्र है। कृत्तिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य और इस नक्षत्र देव अग्नि है। कृत्तिका नक्षत्र का रंग सफेद है। कृत्तिका नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म लेने वालो की राशि मेष, राशि स्वामी मंगल तथा शेष 3 चरणों में जन्म लेने वालो की राशि वृषभ तथा राशि स्वामी शुक्र होती है। इस तरह इस नक्षत्र में जन्म लेने वालो के ऊपर मंगल, सूर्य और शुक्र का जीवनभर प्रभाव रहता है। आइए जानते हैं कृत्तिका नक्षत्र (krittika nakshatra) में पैदा हुए लोगों की कुछ विशेषताएं।

कैसे होते हैं कृत्तिका नक्षत्र (krittika nakshatra) में जन्मे लोग

कृत्तिका नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों का शरीर कोमल होता है, लेकिन ये स्वस्थ होते हैं। यदि जन्म पहले चरण में जन्म हुआ है तो इनका गठिला बदन होता है और ऐसे लोग विख्यात भी होते है। कृत्तिका नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग ईमानदार, तेजस्वी, विद्वान, प्रेमी स्वभाव, उदार, सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले, विज्ञान एवम् तकनीक में कुशल, कला, अभिनय एवं नाट्य क्षेत्र में रुचि रखने वाले होते हैं।

प्रेम संबंधों में भरोसेमंद होते हैं कृत्तिका नक्षत्र (krittika nakshatra) में पैदा हुए लोग

इस नक्षत्र के लोग जल्दी किसी प्रेम संबंध में नही बंधते हैं। जब भी ये किसी से प्रेम करते हैं, तो हमेशा ईमानदार रहते हैं और जिंदगी भर उसे निभाते हैं। उदार स्वभाव होने के कारण अपने पार्टनर के प्रति पूरी ईमानदार के साथ हर समस्या में उनका साथ देते हैं। ये लोग विवाह किसी के दवाब में आकर नहीं करते हैं और इनके अंदर हर किसी से रिश्ता बनाने का हुनर होता है।

जिम्मेदार और पारिवारिक होते हैं कृत्तिका नक्षत्र में जन्मे लोग

कृत्तिका नक्षत्र (krittika nakshatra) में जन्मे लोग परिवार के प्रति पूरे जिम्मेदार होते हैं और हर परिवार के हर सदस्य की जरूरतों का ध्यान रखते हैं। ये लोग बहुत छोटी उम्र से ही बड़ी जिम्मेदारियां उठा लेते हैं। समाज और परिवार ने इनकी अलग ही पहचान होती है और ये बड़ी से बड़ी समस्याओं का निडरता से सामना करते हैं। इन्हें नकारात्मक विचारों से दूर रहना पसंद होता है। ये लोग रोहिणी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों की तरह बहुत रोमांटिक तो नहीं होते हैं, लेकिन पार्टनर की खुशी का ख्याल जरूर रखते हैं।

बाहर घूमना पसंद करते हैं कृत्तिका नक्षत्र (krittika nakshatra) में जन्मे लोग

कृत्तिका नक्षत्र (krittika nakshatra) में जन्मे लोग घूमने-फिरने के बहुत शौकीन होते हैं। कई बार ये ऐसी नौकरी या व्यवसाय करना पसंद करते हैं, जिसमें बाहर घूमना होता रहता है और इनसे सामाजिक रिश्ते भी बहुत अच्छे होते हैं। इन्हें परिवार के साथ घूमना सैर पर जाना अच्छा लगता है। धनोपार्जन के लिए घूमने फिरने वाला कार्य करना इन्हें पसंद होता है। यात्राएं करना इनके लिए शुभ परिणाम देता है।

कृत्तिका नक्षत्र में जन्मे लोगो के अवगुण

कृत्तिका नक्षत्र में जन्मे लोगों की कुंडली में यदि सूर्य और शुक्र की स्थिति ठीक नहीं है, तो ऐसे लोग कृतघ्न, कृपण, क्षुधा से पीड़ित, सत्य और धनरहित, परस्त्रीगामी, कठोर वाणी बोलने वाला, दु:खी और अकर्त्तव्य करने वाला होते है। ये लोग आरामपसंद और विलासिता का जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं। इन्हें जुए एवं सट्टे का शौक होता है और यदि ये अपनी कुंडली के दोषों का इलाज ना कराएं तो दु:खी जीवन व्यतीत करते हैं।

कृत्तिका नक्षत्र (krittika nakshatra) में जन्मे लोग यह रखें सावधानी

कृत्तिका नक्षत्र (krittika nakshatra) में जन्मे लोगो को किसी अजनबी से सभ्यता से बात करनी चाहिए। काम के प्रति अधिक दवाब के कारण इनके व्यवहार में रुखापन देखने को मिल सकता है, जिससे इनको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन लोगो को अपने स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखना चाहिए और अपनी छोटी से छोटी बीमारियों को डॉक्टर को समय समय पर दिखाते रहना चाहिए। इनको नाक संबंधित रोग अधिक होते हैं। कृतिका नक्षत्र (krittika nakshatra) इन्हें रोजाना सुबह स्नान के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए और अपने पिता का सम्मान करना चाहिए।

देवदर्शन पर कीजिए देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा से अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। अभी डाउनलोड कीजिए देवदर्शन ऐप।