astrology

मघा नक्षत्र (magha nakshatra) में पैदा हुए लोग कैसे होते हैं ? क्या है इनके सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष

Pinterest LinkedIn Tumblr

सौरमंडल में उपस्थित कुल 27 नक्षत्रों में से दसवें स्थान पर आता है मघा नक्षत्र। मघा नक्षत्र के चारों चरणों में जन्म लेने वाले लोगों की राशि सिंह होती है और राशि स्वामी सूर्य होता है। जबकि मघा नक्षत्र का स्वामी केतु है। मघा नक्षत्र (magha nakshatra) में पैदा हुए लोगों पर सूर्य एवं केतु का प्रभाव जीवन पर्यंत रहता है। इस कारण कभी ये अहंकारी होते हैं, तो कभी भटकते रहते हैं। अभी अचानक से अकेले पड़ जाते हैं। आइए जानते हैं मघा नक्षत्र (magha nakshatra) में पैदा हुए लोगों की कुछ विशेषताएं।

मघा नक्षत्र (magha nakshatra) में पैदा हुए लोगों का स्वभाव

मघा नक्षत्र में पैदा हुए लोग अत्यधिक बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये हर जगह अपने अच्छे व्यवहार से अपनी विशेष जगह बना लेते है। इनका आत्मसम्मान ही इनका सब कुछ होता है। समाज में ये ऊंचे व सम्मानित लोगों से अपना संबंध बनाते हैं। राशि स्वामी सूर्य होने के कारण इनमें नेतृत्व क्षमता होती है। ये अपनी टीम को लीड करना पसंद करते हैं। इन्हें नौकरी बार-बार बदलना अच्छा नहीं लगता। इनका स्वभाव जिद्दी होता है और इनसे कोई भी कार्य आदेश देकर नहीं कराया जा सकता। बल्कि नम्रतापूर्वक बात करके आप इनसे कुछ भी करवा सकते हैं। ये जीवन में काफी नाम कमाते हैं और दान पुण्य में आस्था रखते हैं। कई बार मघा नक्षत्र (magha nakshatra)  में पैदा हुओ लोग अहंकारी होते हैं और दूसरों की बात नहीं मानते हैं, इसलिए जल्दी ही इनके रिश्ते टूट जाते हैं।

मघा नक्षत्र (magha nakshatra) में पैदा हुए लोगों की शिक्षा एवं कॅरियर

मघा नक्षत्र magha nakshatra) में पैदा हुए लोगों की शिक्षा व कॅरियर अच्छा होता है। ये उच्च शिक्षा प्राप्त करते है और सरकारी विभाग में अच्छे पदों पर पहुंचते हैं। ये उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा भी करते है। इस नक्षत्र का राशि स्वामी सूर्य होने के कारण सरकारी नौकरी या सरकार से संबंधित कार्य करने में ये दिलचस्पी रखते हैं। मघा नक्षत्र में पैदा हुए लोग अच्छे वकील, राजनीतिज्ञ, इतिहासकार, समाज सेवक और किसी भी संस्था में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष भी हो सकते हैं। ये लोग इंटीरियर डिजाइनर व अच्छे कर्मिक होते हैं। इनके संपर्क भी बड़े बड़े लोगो से होते है जिससे इन्हें अपना काम साधने में आसानी होती है।

मघा नक्षत्र (magha nakshatra) में पैदा हुए लोगों का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन

मघा नक्षत्र में पैदा हुए लोगो का पारिवारिक जीवन अच्छे से बीतता है। ये पारिवारिक रूप से सक्रिय होते हैं और अपनो के लिए आदर का भाव रखते हैं। इन्हें दान पुण्य में रुचि होती है और ये परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में भाग लेते हैं। अपने माता-पिता से इनके संबंध अच्छे ही रहते है। विवाह के बाद ये अपने जीवनसाथी की हर बात मानने वाले होते हैं। लेकिन कुंडली में शनि, केतु की स्थिति ठीक न हो तो इनका वैवाहिक जीवन सही नहीं रहता। जीवनसाथी के साथ इनका आपसी मनमुटाव व मानसिक अशांति बनी रहती है। सिंह राशि के कारण संतान पक्ष के मामले में ये भाग्यशाली हो सकते हैं। कई बार इनका डॉमिनेटिंग नेचर इन्हीं के लिए नुकसानदायक सिद्ध होता है।

मघा नक्षत्र (magha nakshatra) में पैदा हुए लोगों की जीवन शैली

इस नक्षत्र में जन्मे लोग अपना जीवन यापन बहुत अच्छे से करते हैं। मघा नक्षत्र में पैदा हुए लोगों को धन कमाने में बड़ी दिलचस्पी होती हैं। जहां इन्हें धन प्राप्ति के अवसर दिखाई देते हैं ये उस ओर आकर्षित हो जाते हैं। हालांकि ये बार-बार अपना कार्यक्षेत्र बदलना पसंद नहीं करते परंतु धन कमाने के लिए ये अपने गृहनगर को भी छोड़ देते हैं। अपनी इन खूबियों के कारण इनके पास धन की कमी नहीं रहती। ये सरकारी नौकरी करके या सरकार के माध्यम से किसी ना किसी प्रकार धन कमाकर अच्छा जीवन यापन करते हैं। नेतृत्व क्षमता होने के कारण ये स्वयं तो धन कमाते ही हैं बल्कि अपने नीचे कार्य कर रहे लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। इनके पास काफी संपत्ति होती है एवं ये सभी सुखों का भोग करते हैं। यदि इनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी नहीं है, तो इनहें बहुत मुश्किल आ सकती है।

मघा नक्षत्र (magha nakshatra) में जन्मे लोगों का नकारात्मक पक्ष

  •  मघा नक्षत्र के कुल चार चरणों में से प्रथम दो चरणों में पैदा हुए लोगों को कई बार थोड़ा कष्ट भोगना पड़ता है।  इनकी वजह से इनके माता-पिता को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। यदि इन लोगों की कुंडली में चंद्रमा, केतु और सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है तो ये लोग मुंहफट, ईर्ष्यालु, शक्की, भावुक, चिंताग्रस्त मनः स्थिति वाले, परेशान हो सकते है।
  • यदि सूर्य नीच का हो और शनि-केतु के नक्षत्र में हो तो इनका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन कष्टप्रद हो जाता है और हमेशा तनाव बना रहता है।
  •  जिद्दी स्वभाव होने के कारण कई बार ये लोग अपने संबंध खराब कर लेते हैं जिससे इनकी सामाजिक छवि खराब होती है।
  •  मघा नक्षत्र में पैदा हुए लोग अड़ियल स्वभाव के होते हैं। दूसरों की सही सलाह को भी ये नजरंदाज करके स्वयं का ही नुकसान कर लेते हैं।
  • कई बार जन्म व कर्म स्थान से दूर प्रेम संबंध बनाना इन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • यदि इनके कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है तो ये मानसिक रूप से कमजोर देखे जाते हैं और इन्हें कोई बात देरी से समझ में आती है।
  •  मघा नक्षत्र में पैदा हुए लोगों की कुंडली में यदि सूर्य कमजोर हो, तो नेतृत्व क्षमता तो होती है परंतु यह उसका सही उपयोग नहीं कर पाते जिससे इन्हें और इनके आसपास के लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है।
  • कई बार अपनी बचकानी हरकतों के कारण ये हंसी के पात्र भी बन जाते हैं।

मघा नक्षत्र (magha nakshatra) में पैदा हुए लोगों को क्या सावधानियां रखनी चाहिए

मघा नक्षत्र में पैदा हुए लोगों को बरगद के वृक्ष की जड़ में दीपक जलाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। इससे इनका मन शांत रहता है और घर में सुख समृद्धि आती है। मघा नक्षत्र में पैदा हुए लोगों को ध्यान करना चाहिए इससे मानसिक शांति मिलती है और ये अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण भी कर पाते हैं। राशि स्वामी सूर्य होने के कारण इन्हें अपने पिता का सम्मान करना चाहिए, सुबह उठकर, स्नान कर सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए एवं अपने से बड़े एवं पिता तुल्य बुजुर्गों एवं गरीबों को दान देना चाहिए। मघा नक्षत्र में पैदा हुए लोगों को (magha nakshatra) एक बार अपनी कुंडली में सूर्य एवं केतु की स्थिति देख लेनी चाहिए एवं इन ग्रहों से संबंधित दोषों का निवारण करना चाहिए।

देवदर्शन पर आप देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन का लाभ अपने मोबाइल में ही उठा सकते हैं। यहां ऑनलाइन पूजा से आप मनोकामना पूरी कर सकते हैं। अभी डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।