astrology

क्या आप बुधवार को पैदा हुए हैं, जानिए अपने गुण, कॅरियर और प्रेमजीवन से जुड़े कुछ विशेष तथ्य

Pinterest LinkedIn Tumblr

हमारे जन्मवार का हमारे व्यक्तित्व, हमारे कॅरियर और हमारी लव लाइफ के साथ स्वास्थ्य पर भी बहुत असर पड़ता है। यहां बात करें बुधवार को पैदा (born on wednesday) होने वाले लोगों के बारे में। बुधवार सप्ताह के ठीक बीच में आता है। इस दिन ज्यादातर लोगों का एनर्जी लेवल बहुत बड़ा हुआ होता है। बुधवार को पैदा हुए लोगों में भी यही बात दिखाई देती है। उनका एनर्जी लेवल दूसरों के मुकाबले काफी ज्यादा रहता है। बुधवार को पैदा हुए लोगों पर बुध ग्रह का असर रहता है।

ज्योतिष में बुध को वाणी का स्वामी कहा गया है। यानी आप जो भी बोलते हैं, जैसा सोचते हैं उस पर बुध का असर रहता है। बुधवार को पैदा हुए लोगों की वाणी मीठी हो सकती है। इनका दिमाग भी बहुत अनालिटिक अप्रोच रखता है। गणित, अकाउंटिंग, रिजनिंग इनके फेवरेट सब्जेक्ट हो सकते हैं। जानते हैं बुधवार को पैदा हुए (born on wednesday) लोगों के व्यक्तित्व, प्रेम संबंध और कॅरियर के बारे में सबकुछ-

कैसे होता है बुधवार को पैदा हुए लोगों (Born on wednesday) का व्यवहार

बुधवार को बेहद ऊर्जा और खूबसूरत वाणी से भरा वार कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार बुधवार पर बुध ग्रह का असर रहता है और बुध ग्रह को वाणी का देवता कहा जाता है। माना जा सकता है कि बुधवार को जन्म (born on wednesday) लेने वाले व्यक्ति को बातचीत करने की बहुत आदत होगी। ये लोग बहुत प्रश्न पूछ सकते हैं। इन लोगों की किसी भी काम को करने का तरीका बेहद व्यावहारिक होता है। ये एक जगह टिककर नहीं रहते हैं, अक्सर लोग इन्हें भटकता प्राणी कहते हैं। नई-नई चीजें सीखना, नई-नई भाषाएं सीखना इनका शौक रहता है। बुधवार को पैदा हुए लोग बहुत अच्छे विद्यार्थी होते हैं, क्योंकि अक्सर नए–नए प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करते हैं।

बुधवार को पैदा हुए लोगों का प्रेम जीवन कैसा रहता है?

बुधवार को पैदा हुए मंगलवार को पैदा हुए लोगों की अपेक्षा थोड़े मजाकिया होते हैं। उनका प्रेम जीवन सामान्य से अच्छा ही रहता है। वे बेहद अच्छे से जानते हैं कि उन्हें किस तरह का व्यवहार कहा करना है। कभी-कभी इनका नेचर बहुत फ्लर्टी होता है। यदि उनका प्रेम उनसे नाराज हो जाएं, तो वे बेहद अच्छे से जानते हैं कि उन्हें कैसे मनाना है। वे रिश्तों को गंभीरता से लेते हैं, लेकिन सामान्य बातचीत में उनका व्यवहार मजाकिया ही बना रहता है। हालांकि बुधवार को पैदा हुए लोग (Born on wednesday) बहुत ज्यादा बोलते हैं। इस कारण कई बार उन्हें इसका नुकसान भी होता है।

बुधवार को पैदा हुए लोगों का कॅरियर (Career for people born on wednesday)

जैसा कि अभी हमने जाना बुधवार को पैदा हुए लोगों पर बुध का असर रहता है। यदि कुंडली में बुध ग्रह अच्छा हो, तो व्यक्ति व्यापार करता है। वैसा ही बुधवार को पैदा हुए लोगों को व्यापार करने का जुनून रहता है। इन लोगों के पास बुद्धि और वाणी मिलाजुला रूप रहता है। ये लोग बेहद लॉजिकल अप्रोच रखते हैं। ये लोग ऐसे कॅरियर में जाना पसंद करते हैं जहां वाणी और गणित के साथ रिजनिंग का काम किया जा सकें।

कम्युनिकेशन, मीडिया, रेडियो जॉकी, कूरियर, लैंग्वेज टीचर, ट्रांसलेटर, इंटरप्रिटर, कोई सेल्फ बिजनेस जैसे काम हमेशा इन्हें फायदा देते हैं। कई बार इनके रिजनिंग माइंड की बदौलत ये लोग फाइनेंस की फील्ड में भी बहुत अच्छा करते हैं। अकाउन्टिंग, बैकिंग और फाइनेंस के काम करने में भी बुधवार को जन्म लेने वाले वाले (born on wednesday) काफी माहिर होते हैं।

बुधवार को पैदा हुए लोगों का स्वास्थ्य कैसा होता है?

इन लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार ज्यादा बोलते रहने के कारण इन्हें गले संबंधी रोग होने की आशंका बनी रहती है। ये लोग मानसिक बीमारियों की जकड़ में बहुत जल्दी आ जाते हैं। त्वचा से जुड़े रोग, पाचन अंगों के रोग भी बुधवार को पैदा हुए लोगों को परेशान करते हैं।

बुधवार को पैदा हुए लोगों के लिए भाग्यशाली (lucky thing for people born on wednesday)

बुध ग्रह का रंग हरा है, इसलिए बुधवार को पैदा हुए लोगों का लकी रंग भी हरा होता है। इन लोगों के लिए नंबर  5 बेहद लकी होता है। किसी विशेष काम में इन्हें हरे रंग का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

बुधवार को पैदा हुए लोग करें ये उपाय

– प्रतिदिन भगवान गणेश, शिव और माता दुर्गा की पूजा जरूर करें।
– किसी विशेष कार्य से पहले श्री गणेशजी को दुर्वा जरूर चढ़ाएं।
– बुधवार को गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें।
– बुधवार को पैदा हुए लोग (born on wednesday) लोग हरी चीजों का दान जरूर करें।
– गायों को हरी घास खिलाएं।

 

देवदर्शन पर करिए देश के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष प्रार्थना भी कर सकते हैं। आज ही डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।