astrology

यदि आप हैं जोशीले, आगे बढ़ने की है हमेशा चाहत, तो हो सकते हैं सिंह राशि (singh rashi) के, जानिए अपनी और भी विशेषताएं

Pinterest LinkedIn Tumblr

सिंह राशि (leo zodiac sign) का चिह्न शेर होता है, जो यह जाहिर करता है कि सिंह राशि के लोग साहसी, बुद्धिमान और जोशीले होते हैं। वे स्वाभाविक लीडर होते हैं और सामाजिक सरोकार के लिए लोगों के साथ खड़े रहते हैं। सिंह राशि (singh rashi) के लोग बहुत महत्वाकांक्षी भी होते हैं और अपने चुने हुए क्षेत्र में बहुत ऊपर तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने के साथ ही आरामदायक जीवन जीने की चाह रखते हैं।

सिंह राशि के लोग अच्छा जीवन जीने की कला जानते हैं। वे आशावादी होते हैं। सुरक्षात्मक रवैया रखते हैं। आसानी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। सिंह राशि के लोग अपनी आजादी से समझौता नहीं करते। रिश्तों में भी वे ऐसा नहीं करते। हालांकि सिंह राशि (singh rashi) के लोग देखभाल करने वाले साथी साबित हो सकते हैं। आप सुंदर लोगों की ओर आकर्षित होते हैं और सुंदरता की सराहना करते हैं।

अग्नि तत्व की राशि है सिंह (singh rashi)

अग्नि तत्व की राशि है सिंह। सिंह राशि के लोग अपनी ऊर्जा और उत्साह के लिए जाने जाते हैं। सिंह की ऊर्जा समय के साथ कम नहीं होती। सिंह राशि के लोग जिनके भी संपर्क में आते हैं, वे भी ऊर्जावान महसूस करने लगते हैं। अग्नि की तरह ही आप अपने लिए किसी योजना को नहीं बनाते, आपके कार्य अप्रत्याशित हो सकते हैं। सिंह (singh rashi) के अन्दर मजबूत नेतृत्व के गुण होते हैं। लोग आपके नेतृत्व को स्वीकारते भी हैं, क्योंकि आपके सामने वे ठहर नहीं पाते। आप आग की तरह तीव्र होते हैं और कभी तृप्त नहीं होते।

सिंह राशि (singh rashi) के लोग कैसे होते हैं?

राशि का चिह्न और इसका मूल तत्व अग्नि दोनों ही यह स्पष्ट बताते हैं कि सिंह राशि के लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। वे अपनी आजादी को लेकर समझौता करना पसंद नहीं करते। वे नेतृत्व करने के लिए लालायित रहते हैं, अति उत्साही होते हैं, महत्वाकांक्षी भी होते हैं। हालांकि वे दूसरों की परवाह भी खूब करते हैं। यही वजह है कि सिंह (singh rashi) जातकों के पास दोस्तों और परिचितों का एक बड़ा सर्कल होता है। दोस्तों के प्रति उनका स्नेह तो होता ही है साथ ही उनका रवैया सुरक्षात्मक भी होता है।

सिंह अपने करीबी लोगों की काफी परवाह करते हैं। अपने प्यार का भी खुलकर इजहार करते हैं और खुद से भी बहुत प्यार करते हैं। वे मुश्किलों से नहीं घबराते और अपना जीवन अपने ढंग से जीने में यकीन रखते हैं। उन्हें दूसरों के नियमों पर चलना मंजूर नहीं होता।

सिंह राशि (leo zodiac sign) के लोगों की कमजोरी

सिंह राशि के लोगों को अपनी तारीफ सुनना पसंद है। इसी वजह से अक्सर वे ऐसे लोगों के बीच फंस जाते हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचा देते हैं। सिंह को चाटुकारिता पसंद आती है। वे अपनी आलोचना जरा भी बर्दाश्त नहीं कर पाते, जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ता है। दबंग, नाटकीय, ईर्ष्यालु और बहुत जिद्दी होना उनके अन्य नकारात्मक गुण हैं।

सिंह राशि का स्वामी है सूर्य

सिंह राशि (leo zodiac sign) का स्वामी सूर्य है, जो हमारे सौर मंडल का मुखिया है। सूर्य केंद्र में होता है और अन्य खगोलीय पिंड इसके चारों ओर घूमते हैं। ठीक इसी तरह सिंह राशि का व्यक्ति केंद्र में होता है, नेतृत्व की क्षमता रखता है। दूसरे लोग उनसे ऊर्जा लेते हैं। सिंह (singh rashi) अपनी ऊर्जा के कारण दूसरों का पोषण करने में सक्षम होते हैं, पर इस ऊर्जा पर नियंत्रण न हो तो अनिष्ट भी हो सकता है।

सिंह राशि के लोगों का कॅरियर (leo zodiac sign career)

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, ऐसे में जातक तेज और ऊर्जावान होते हैं। ये अपने स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। प्रशासनिक पदों पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रबंधक या लीडर के रूप में सफल रहते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आ सकते हैं। इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सिंह राशि के लोग (singh rashi) कानून के क्षेत्र में भी सफल करियर बना सकते हैं।

सिंह राशि – अनुकूलता

मित्र राशि- मेष, कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनु, कन्या व मीन
शत्रु राशि- वृषभ, तुला, मकर व कुंभ
सिंह राशि के लिए लकी वार- रविवार
सिंह राशि (singh rashi) के लिए लकी रंग- सुनहरी, लाल और सूर्य के सारे रंग
सिंह राशि के लिए लकी रत्न- माणक

देवदर्शन ऐप के माध्यम से आप देशभर के सभी मंदिरों के सीधे दर्शन कर सकते हैं। यहां आप सीधी पूजा में भाग लेकर अपनी मनोकामना पूर्ति कर सकते हैं। आज ही डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।