astrology

आप आशावादी है और साहसी भी, लेकिन जल्द किसी नतीजे पर पहुंच नहीं पाते हैं, तो आप है धनु राशि के, जानिए अपनी राशि की विशेषताएं

Pinterest LinkedIn Tumblr

राशि चक्र की नौवीं राशि है धनु। धनु राशि (dhanu rashi) का प्रतीक एक अश्व मानव है, जिसके हाथ में तीर और धनुष है। यह तीर ऊपर की इशारा करता है यानी आशावाद को दर्शाता है। ऊपर की ओर देखना एक तरह से आध्यात्मिक प्रवृत्ति को भी दर्शाता है। धनु राशि के लोग मुश्किलों के सामने झुकते नहीं है, बल्कि आगे बढ़ते रहते हैं। वे दयालु होते हैं, ईमानदार होते हैं। साथ ही खेल और शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने की प्रवृति भी रखते हैं। बेहद सक्रिय रहने वाले इस राशि के लोग सतर्क भी रहते हैं और अच्छे दोस्त बनना भी जानते हैं। जानते हैं इनके बारे में और भी बहुत कुछ।

अग्नि तत्व की राशि है धनु (dhanu rashi)

धनु राशि अग्नि तत्व राशि है। अग्नि तत्व के प्रभाव की वजह से धनु राशि वाले लोग साहसी होते हैं। मुश्किल हालातों का सामना करते हैं, आसानी से हार नहीं मानते। अग्नि की तरह ही वे उग्र व महत्वाकांक्षी होते हैं। उनके व्यक्तित्व में तेज होता है, वे अपने रास्ते खुद बनाना जानते हैं। अग्नि के प्रभाव से उनमें उत्तेजना व जोश भरपूर होता है।

धनु राशि (dhanu rashi) के लोग कैसे होते हैं

धनु राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं, लेकिन वे जल्द ही किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाते हैं। वे दो तरफा सोचते हैं। खूब सोच-विचार करते हैं और फिर किसी नतीजे पर पहुंचते हैं। हालांकि वे काफी जोशीले होते हैं। महत्वाकांक्षी भी होते हैं। हार मानना उन्हें रास नहीं आता। मुश्किल वक्त में अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके वे खुद को संभाल लेते हैं। धनु राशि (dhanu rashi) वाले आशावादी होते हैं और आध्यात्मिक भी। खूब एक्टिव रहते हैं। उनकी ये ऊर्जा किसी को भी हैरान कर सकती है। सिर्फ खुद के लिए ही नहीं, वे अपने प्रियजनों के लिए भी तत्पर रहते हैं। उन्हें दयालु और ईमानदार कहा जा सकता है।

धनु राशि के लोगों की कमजोरी क्या है?

धनु राशि के लोग इतने ज्यादा एक्टिव होते हैं कि कभी-कभी इस आदत से वे खुद भी बेचैन हो जाते हैं। दरअसल वे एक ही वक्त में बहुत सारी बातों पर विचार करते हैं। ऐसे में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। धनु राशि (dhanu rashi) के जातक अति उत्साही भी होते हैं, जिसकी वजह से सही निर्णय ले नहीं पाते और चूक जाते हैं। वे बहुत आसानी से ऊब भी जाते हैं। वे जल्दी से संतुष्ट नहीं हो पाते। उनकी बेचैनियां उन्हें पीछे की ओर घसीटती है।

धनु राशि का स्वामी है बृहस्पति

बृहस्पति हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह सबसे बड़ा ग्रह ही धनु राशि (dhanu rashi) का स्वामी है। यह सभी महत्वपूर्ण और बड़ी चीजों का राजा है, लेकिन अधिकता के अपने नुकसान भी होते हैं। बृहस्पति के प्रभाव से धनु राशि के लोग ज्यादा किसी काम में जरूरत से ज्यादा डूब जाते हैं। बृहस्पति के प्रभाव से एक छोटा अवसर भी जातक को बड़ा लगने लगता है और वह उसे हासिल करने को बेचैन हो जाते हैं। बृहस्पति साहसी बनाता है और प्रोत्साहित करता है अवसरों का उपयोग करने के लिए।

धनु राशि (dhanu rashi) का कॅरियर कैसा होगा?

धनु राशि (dhanu rashi) का स्वामी गुरु है, जो उच्च पद दिलाता है। ऐसे में अच्छे पद की संभावना बनती है, लेकिन इसमें बहुत जल्द ऐसा संभव नहीं हो पाता। धनु राशि के लोग नाट्य व ललित कला के साथ ही सोने-चांदी के व्यापार, होटल संचालन जैसे क्षेत्रों में भी सफल हो सकते हैं। साइंस और गणित जैसे विषयों पर इनकी अच्छी पकड़ हो सकती है। धनु राशि वाले अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं, राजनेता बन सकते हैं। एडवेंचर भी इस राशि के लोगों को रास आता है।

धनु राशि – अनुकूलता

मित्र राशि- मेष , कर्क, सिंह व वृश्चिक
शत्रु राशि- वृषभ, मिथुन, मीन, कन्या व तुला
धनु राशि के लिए लकी वार- गुरुवार
धनु राशि के लिए लकी रंग- पीला, हल्का आसमानी, हल्का हरा, गुलाबी, जामुनी
धनु राशि (dhanu rashi) के लिए लकी रत्न- पुखराज (टोपाज)

 

देवदर्शन पर आप देश के प्रसिद्ध धर्म स्थलों के सीधे दर्शन कर सकते हैं। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर अपनी मनोकामना पूरी भी कर सकते हैं। अभी डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।