astrology

30 अप्रेल को होने वाले सूर्यग्रहण (surya grahan 2022) का आप पर क्या होगा असर, क्या है इसके दुष्प्रभाव से बचने के उपाय

Pinterest LinkedIn Tumblr

ज्योतिषीय दृष्टि से अप्रेल का पूरा महीना बेहद खास है। जहां अप्रेल में चार बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वहीं अप्रेल के आखिरी में सूर्यग्रहण भी है। साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण (surya grahan 2022) 30 अप्रेल को होगा। वैसे तो सूर्यग्रहण एक खगोलिय घटना है, लेकिन धार्मिक तौर पर इसे अशुभ ही माना जाता है। सूर्यग्रहण (surya grahan) का असर सभी राशियों के लोगों पर होता है। जानते हैं भारत में सूर्यग्रहण कब रहेगा? किस राशि पर सूर्यग्रहण का क्या असर होगा और इसके अशुभ परिणामों से बचने के क्या उपाय है?

2022 में सूर्य ग्रहण कब है? (surya grahan kab hai)

साल 2022 में दो सूर्यग्रहण होंगे। 2022 का पहला सूर्यग्रहण (surya grahan 2022) 30 अप्रेल 2022 को होगा। सूर्यग्रहण का समय 30 अप्रेल 2022 को मध्य रात में 12.15 मिनट से शुरू होगा। 1 मई की सुबह 04.07 मिनट तक चलेगा। रात में होने के कारण में भारत में इसका असर कम ही रहेगा। यह सूर्यग्रहण साल का यह पहला ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण 2022 (surya grahan 2022) का विभिन्न राशियों पर असर

सूर्यग्रहण का ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्व है। यह सूर्यग्रहण मेष राशि में लगने वाला है, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर होना है। जानते हैं सूर्यग्रहण (surya grahan 2022) का आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा।

मेष पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण के प्रभाव के चलते मेष राशि के लोगों को अपने आर्थिक मामलों में बेहद ध्यान रखना होगा। इस दौरान पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृषभ पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

वृषभ राशि के लोगों को अनावश्यक तनाव हो सकता है। कॅरियर के मामले में आपको कुछ फायदा हो सकता है। फिर भी आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।

मिथुन पर सूर्यग्रहण (surya grahan 2022) प्रभाव

मिथुन राशि के लोगों को सतर्कता से काम लेना चाहिए। इस दौरान वाहन, इलेक्ट्रिक सामान आदि का उपयोग बेहद ध्यान से करें।

कर्क राशि पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण (surya grahan 2022) के चलते कर्क राशि के लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। फिर भी अपने अहंकार के कारण खुद का नुकसान कर सकते हैं।

सिंह राशि पर सूर्यग्रहण (surya grahan 2022) का प्रभाव

सूर्य ग्रहण के कारण सिंह राशि के लोगों को व्यापार और नौकरी में लाभ हो सकता है। हालांकि इस दौरान यात्रा करने से बचें।

कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि के लोगों को 30 अप्रेल से लगातार 15 दिनों तक किसी भी मामले में मेहनत का ज्यादा फल नहीं मिलेगा। संघर्ष ज्यादा रहेगा। चिड़चिड़ापन रह रह सकता है।

तुला राशि पर सूर्यग्रहण का प्रभाव

तुला राशि के लोगों पर सूर्यग्रहण का प्रभाव ज्यादा नकारात्मक नहीं होगा। नए अवसर आपको मिल सकते हैं, लेकिन विवादों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, अन्यथा कोई भी बात बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के लोगों ज्यादा अहंकारी हो सकते हैं। इस दौरान वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करें। अचानक कोई नुकसान हो सकता है। धैर्य से काम लें।

धनु राशि पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण (surya grahan 2022) के चलते धनु राशि के लोगों को किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन अपनों से मतभेद भी बढ़ सकते हैं।

मकर राशि पर सूर्यग्रहण (surya grahan 2022) का प्रभाव

मकर राशि के लोगों को किसी बड़े निवेश से बचना चाहिए। संतान संबंधी चिंता भी हो सकती है। जमीन-जायदाद का सौदा करने या नया वाहन खरीदने से अभी बचें।

कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि के लोगों को ग्रहण के कारण पराक्रम में कमी आएगी। यात्रा में आपका सावधानी रखना चाहिए। भाई-बहनों के साथ मतभेद बढ़ने की आशंका बनी रहेगी।

मीन राशि पर प्रभाव

सूर्यग्रहण के चलते मीन राशि के लोगों की वाणी खराब हो सकती है। आप अपनी बोली से अपनों का दिल दु:खा सकते हैं। फिर भी अचानक कोई लाभ हो सकता है।

सूर्यग्रहण 2022 के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय

– ग्रहणकाल के दौरान किसी भी तरह का अन्न ग्रहण करने से बचना चाहिए।
– सूर्यग्रहण के बाद गरीबों को गेहूं, अनाज, केसरिया वस्त्र और चप्पल दान करना शुभ रहता है।
– ग्रहण के बाद शुद्ध होकर शिव मंदिर जाएं और अपने लिए प्रार्थना करें।
– ग्रहण काल में अपने ईष्ट के मंत्रों का जाप करना बेहद लाभदायी होता है।
– भारत में सूर्यग्रहण (surya grahan 2022) रात को है, ऐेसे में यदि आपकी नींद बार-बार टूट रही हो, तो विष्णु या शिव मंत्रों का लगातार जाप करें।
– ग्रहण का असर अगले 15 दिनों तक रहता है, इसलिए इन दिनों धार्मिक कार्यों में रुचि जरूर लें।

 

देवदर्शन पर आप देश के सभी पवित्र और सिद्ध स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। आज ही अपने मोबाइल में देवदर्शन ऐप डाउनलोड करें और डिजिटल पूजा में भाग भी लें।