astrology

आप खुद को साबित करना चाहते हैं, लेकिन जल्दबाजी में भी रहते हैं, तो आपकी राशि है कन्या (kanya rashi), जानिए अपने और भी गुण यहां

Pinterest LinkedIn Tumblr

राशि चक्र की छठी राशि है कन्या (kanya rashi)। इस राशि चिह्न कुंवारी कन्या है। कन्या राशि के जातक मेहनती होते हैं। उनमें अच्छे और बुरे को पहचानने की शक्ति होती है। कुछ आदतों की वजह से लोग अक्सर उनका मजाक भी बनाते हैं, लेकिन कन्या राशि (virgo) वाले किसी की बात का जल्दी से बुरा नहीं मानते हैं। कन्या राशि (virgo) वाले दूसरों की मदद के बारे में सोचते हैं, वे इस बारे में ध्यान नहीं देते कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं।

कन्या राशि (kanya rashi) के लोग शांत और व्यवहारिक होते हैं। कड़ी मेहनत करके अपनी क्षमताएं साबित करके दिखाते हैं। ये ईमानदार और स्पष्टवादी होते हैं, लेकिन जब कोई इनका विरोध करें, तो झगड़ा करने से भी पीछे नहीं हटते। कन्या राशि वाले बुद्धिमान तो होते हैं, लेकिन अपने दैनिक कामकाज को लेकर उलझन भी महसूस करते हैं।

पृथ्वी तत्व की राशि है कन्या (kanya rashi)

कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि है। पृथ्वी तत्व व्यावहारिकता का प्रतिनिधित्व करता है। यही वजह है कि कन्या राशि (kanya rashi) के लोगों की सोच अत्यंत व्यावहारिक होती है। पृथ्वी तत्व संतुलन और भौतिकवाद का प्रतीक भी है। पृथ्वी तत्व के लोगों को व्यावहारिक, भरोसेमंद और वफादार बताया गया है। आप तार्किक बुद्धि के हैं। कन्या राशि (virgo) वाले लोगों में अलौकिक शक्ति होती है, जिससे वे धोखा देने वालों को भी पहचान लेते हैं। कन्या राशि वाले लोग हकीकत को स्वीकारने का साहस रखते हैं। यह राशि के पृथ्वी तत्व के असर से ही है।

कन्या राशि (virgo) के लोग कैसे होते हैं

कन्या राशि के लोग खूबसूरती की कद्र करना जानते हैं। राशि का चिह्न इसी वजह से कुंवारी कन्या है। कन्या राशि (kanya rashi) के जातक लगन के पक्के होते हैं। अपनी सेहत और सौंदर्य के प्रति सजग होते हैं। साथ ही ये लोग ईमानदार, कर्तव्यपरायण और आदर्शवादी होते हैं। किसी भी चीज का विश्लेषण करने की क्षमता रखते हैं। ये मेहनती होते हैं, लेकिन रोक टोक बर्दाश्त नहीं करते। ये जानते हैं कि काम करना और जिम्मेदारी निभाना कितना जरूरी होता है। ये जुनूनी होते हैं, उत्साह भी इनमें खूब होता है, कभी-कभी ये क्रोधित भी हो जाते हैं। हालांकि ये जिन्हें प्यार करते हैं, उनका ध्यान रखने और माहौल को खुशनुमा बनाने की कोशिश जरूर करते हें।

कन्या राशि (kanya rashi) के लोगों की कमजोरी क्या है?

दूसरों के स्पेस में आप जरूरत से ज्यादा दखल देने लगते हैं कई बार। इसके अलावा कन्या राशि के लोग (virgo) आप अपने आसपास की हर चीज और हर किसी को शक के नजरिए से देखते हैं। सब कुछ जानना चाहते हैं और इस तरह दूसरों के पर्सनल स्पेस के बारे में ज्यादा सोच नहीं पाते। सब कुछ सही करने या व्यवस्थित करने के चक्कर में आप दूसरों को अनावश्यक रूप से परेशान भी कर देते हैं। उतावलापन रहता है, बहुत जल्दी बातों में आ जाते हैं।

कन्या राशि (kanya rashi) का स्वामी है बुध

कन्या राशि (virgo) का स्वामी बुध ग्रह है। यह किसी भी अन्य ग्रह की तुलना में सूर्य के चारों ओर तेजी से चक्कर लगाता है। बुध के प्रभाव की वजह से ही कन्या राशि के लोग अच्छे और बुरे में फर्क कर पाते हैं। इनकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होती है। अध्ययन में इनकी दिलचस्पी होती है। किसी भी कार्य को प्रणालीबद्ध ढंग से करते हैं।

कन्या राशि के लिए कौन से कॅरियर बेस्ट हैं?

कन्या राशि (virgo) वाले कड़ी मेहनत करते हैं। कड़ी मेहनत की वजह से ही वे सफल कॅरियर पा लेते हैं। वे अपने काम से सिर्फ पैसा ही नहीं चाहते, संतुष्टि भी चाहते हैं। इसी वजह से अपने काम को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास करते रहते हैं।
कन्या राशि के जातक व्यवहारिक होते हैं, अपनी बात रखना और चीजों को व्यवस्थित करना जानते हैं, इसी वजह से आम सहमति बना पाते हैं यानी वे अच्छे नियोक्ता हो सकते हैं। कन्या राशि (kanya rashi) वाले लोग बहुत आगे बढ़ना चाहते हैं। इसी वजह से वे उन व्यवसायों को चुनते हैं, जिनमें विकास के अवसर हों। गणित, भौतिकी, वित्त, इंजीनियरिंग, अनुसंधान, चिकित्सा, वास्तुकला, निवेश और शेयर बाजार उनके लिए अच्छा करियर विकल्प साबित हो सकता है। ये अच्छे डेटा विश्लेषक, ठेकेदार, अकाउंटेंट, वकील, अध्यापक आदि भी बन सकते हैं।

 

कन्या राशि (virgo)- अनुकूलता

कन्या की मित्र राशि- वृश्चिक, वृषभ और मकर

कन्या की शत्रु राशि- धनु, मेष और कर्क

कन्या राशि के लिए लकी वार- बुधवार

कन्या राशि के लिए लकी रंग- हरा, नारंगी, पीला और सफेद रंग

कन्या राशि (kanya rashi) के लिए लकी रत्न- पन्ना (एमरल्ड)

 

देवदर्शन के माध्यम से करिए देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर मनोकामना पूर्ति पूजा में भी भाग ले सकते हैं। अभी डाउनलोड कीजिए, देवदर्शन ऐप।