astrology

क्या आप गुरुवार को पैदा हुए हैं (born on thursday), जानिए अपने व्यक्तित्व के विशेष गुण और कैसा रहेगा आपका प्रेम जीवन और कॅरियर

Pinterest LinkedIn Tumblr

हमारे पैदा होने के समय और वार का हमारे व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और कॅरियर पर भी प्रभाव पड़ता है। हर दिन पैदा होने वाले लोगों की आदतें अलग होती है। यहां हम जानेंगे गुरुवार को पैदा हुए (born on thursday) लोग कैसे होते हैं। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार पर देवगुरु बृहस्पति का शासन रहता है। ज्योतिष में गुरु यानी बृहस्पति को बेहद शुभ ग्रह माना जाता है। बृहस्पति जीवन में उन्नति, संतान, विवाह, विद्वता और समृद्धि देते हैं। इसलिए गुरुवार को पैदा हुए लोगों को बेहद भाग्यशाली माना जा सकता है। जानते हैं गुरुवार को पैदा हुए लोगों के बारे में- कैसा होता है उनका कॅरियर, लव लाइफ, स्वास्थ्य के बारे में सबकुछ-

कैसे होते हैं गुरुवार को पैदा हुए लोग (born on thursday)

जैसा कि अभी आपने जाना गुरुवार को पैदा हुए लोगों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहती है। गुरुवा को पैदा हुए होने वाले लोग जीवन में कुछ बड़ा लक्ष्य रखते हैं। वे अपने जीवन के हर क्षेत्र में विस्तार करना चाहते हैं। वे अपने मन की जगह अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हैं। वे इतनी आसानी से हार नहीं मानते हैं। जब भी वे डिप्रेशन का सामना करते हैं, कुछ पढ़कर या कुछ नया सीखकर खुद को उस डिप्रेशन से बाहर कर लेते हैं। ये लोग ज्यादातर समय सकारात्मक बने रहते हैं। पढ़ाई के साथ ये लोग आध्यात्मिक जीवन में भी बेहद दिलचस्पी रखते हैं। मेडिटेशन, योगा, स्पिरिचुअल एक्टिविटी, सॉफ्ट म्यूजिक से ये लोग खुद को ऊर्जावान बनाए रखते हैं।

कैसा होता है गुरुवार को पैदा हुए लोगों का कॅरियर (career for people born on thursday)

गुरुवार को पैदा हुए लोग अक्सर लीडर होते हैं। ये लोग सकारात्मक तरीके से अपना काम करते हैं। यदि इनके अंडर में कोई टीम होती है, तो ये लोग अपने टीम को हमेशा मोटिवेट करते हैं। सभी से सम्मान से बात करते हैं और उसी सम्मान की इन्हें आशा भी होती है। इनके व्यक्तित्व में एक जादुई आकर्षण होता है। अक्सर गुरुवार को पैदा हुए लोग (born on thursday) मैनेजर, टीचर, सलाहकार, राजनीति, रिलिजियस गुरु, सेल्स, मार्केटिंग जैसे कॅरियर में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये लोग हमेशा कुछ ना कुछ ना सोचते हैं और चीजों को परंपरागत तरीके से ना करते हुए कुछ ना कुछ विशेष और नए तरीके से करना पसंद करते हैं। इन्हें जो भी जवाबदारी दी जाती है, उसे ये बखूबी पूरा करते हैं।

गुरुवार को पैदा हुए लोगों का प्रेम जीवन कैसा होता है?

गुरुवार को पैदा हुए लोगों (born on thursday) लोगों का प्रेम जीवन सामान्य से अच्छा रहता है। हालांकि प्यार के मामले में ये इतने भावुक नहीं होते हैं, जितने सोमवार को पैदा हुए लोग होते हैं। ये लोग अपनी बात में कुछ स्पष्टता रखते हैं। इस कारण कई बार अपने पार्टनर से भी वह बात बोल देते हैं, जो उन्हें अक्सर अच्छी नहीं लगती है। इनके मन में किसी के प्रति पहले से कोई पूर्वाग्रह नहीं रखते हैं। प्यार इनके लिए जिंदगी है और एक बार ये किसी के प्रेम में पड़ते हैं, तो ताउम्र उसी से प्रेम करते हैं। दोस्त के रूप में भी ये अच्छे सलाहकार होते हैं।

गुरुवार को पैदा हुए लोगों (born on thursday) का वैवाहिक जीवन कैसा रहता है?

गुरुवार को पैदा हुए लोग कई बार अग्नि तत्व से बहुत प्रेरित रहते हैं। वे जल्दी ही गुस्सा हो जाते हैं और ना चाहने वाले विवादों में फंस जाते हैं। यदि इनका पार्टनर किसी बात को लेकर बार-बार डिमांड करता है, तो ये बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करते हैं। हालांकि अपने जीवनसाथी को समय-समय पर उपहार देकर उनकी खुशी दोगुनी कर देते हैं।

कैसा रहता है गुरुवार को पैदा हुए लोगों का स्वास्थ्य

गुरुवार को पैदा हुए लोगों का स्वास्थ्य (born on thursday) वैसे तो अच्छा रहता है, लेकिन कई बार ये मोटापे का शिकार हो सकते हैं। यदि इनकी कुंडली में गुरु की स्थिति अच्छी नहीं है, तो अक्सर इन्हें पाचन तंत्र से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। इन्हें अपने खाने-पीने में नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो इन्हें पेट संबंधी तकलीफ जल्दी बढ़ सकती है। साथ ही जल्दी ही ये लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

क्या नकारात्मक है गुरुवार को पैदा हुए लोगों के साथ

गुरुवार को पैदा हुए लोग (born on thursday) लोग कभी-कभी अहंकारी हो सकते हैं। हालांकि ये उतने अहंकारी नहीं होते हैं, जितने रविवार को पैदा हुए लोग हो सकते हैं। कई बार ये अपने मन की बात किसी से शेयर नहीं करते हैं। इससे ये अकेले परेशान होते रहते हैं। बहुत ज्यादा स्पष्टवादी होने के कारण इनकी बातों का लोगों को बहुत जल्दी बुरा लग जाता है। किसी के प्रति कृतज्ञता का भाव जताना इन्हें कम ही आता है।

गुरुवार को पैदा हुए लोगों के लिए क्या उपाय होने चाहिए?

– खाने-पीने में नियंत्रण रखें, नहीं मोटापे का शिकार ये लोग जल्दी होते हैं।
– गुरुवार को शिव या विष्णु मंदिर जाएं और केले का प्रसाद जरूर चढ़ाएं।
– लगातार आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करें।
– गुरुवार को पैदा हुए लोगों (born on thursday) के लिए पीला रंग और तीन नंबर श्रेष्ठ रहता है। किसी विशेष काम में इन्हीं का उपयोग करें।

देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शनों के लिए डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप। यहां आप प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-पाठ करके अपनी मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद ले सकते हैं।