astrology

आप सबकी परवाह करते हैं, लेकिन कुछ मूडी हैं, तो समझ जाइए कि आपकी राशि कर्क (kark rashi) हैं। जानिए कर्क की खूबियां यहां …

Pinterest LinkedIn Tumblr

राशि क्रम में कर्क राशि (kark rashi) चौथे नंबर पर आती है। इस राशि का वैदिक चिह्न केकड़ा है। इस राशि के लोग मधुर स्वभाव के होते हैं। अपने परिवार को बहुत प्यार करते हैं। साथ ही संवेदनशील और रहस्मयी भी होते हैं। कर्क राशि (cancer zodiac sign) के जातक अपने परिवार को बहुत प्यार करते हैं, परिवार की खुशी के लिए कुछ भी कर जाते हैं, लेकिन बहुत जल्दी दु:खी भी हो जाते हैं। उन्हें अप्रिय शब्द सुनना पसंद नहीं आता है। ऐसे में वे शांति की तलाश में रहते हैं। उन्हें अपना निजी स्पेस हमेशा चाहिए होता है। वे मूडी होते हैं। अतीत से जल्द बाहर नहीं निकल पाते हैं। जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ता है।

 जल तत्व की राशि है कर्क (kark rashi)

राशि क्रम में कर्क का नंबर चौथा है और जल तत्व की यह पहली राशि है। कर्क (kark rashi) केयरिंग, सेंसिटिव और इमोशनल होते हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ मिल-जुलकर रहना पसंद करते हैं। जिस तरह जल शांत होता है, उस तरह ही कर्क राशि (cancer zodiac sign) के लोग शांति को पसंद करते हैं। उन्हें परिवार और दोस्तों के बीच शांति की तलाश रहती है। जिस तरह जल में प्रवाह तेज होने से वह उग्र रूप धारण कर लेता है, उसी तरह कर्क का मन भी जरा सी प्रतिकूलता पर बेचैन हो जाता है। ज्योतिष में जल भावनाओं को दर्शाता है। शांत भावनाओं की तुलना झील से और बहते पानी की तुलना बदलते मूड से की जा सकती है। वहीं कर्क रहस्यमयी भी होते हैं, जिस तरह समंदर में रहस्य छिपा हुआ होता है।

कर्क राशि (kark rashi) के लोग

कर्क राशि (kark rashi) के लोग जिम्मेदार होते हैं। कर्क राशि का चिह्न केकड़ा है। केकड़ा अपने घोंसले से बहुत प्यार करता है। यही वजह है कि कर्क राशि में जन्मे लोगों के लिए भी घर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अपने घर-परिवार के साथ कर्क राशि के लोग बहुत खुश रहते हैं। जब परिवार में सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, तो यह बहुत ही बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

कर्क राशि के लोग अपने प्राइवेट स्पेस को लेकर बेहद सेंसेटिव होते है, उन्हें अकेले में समय बिताना पसंद होता है। कर्क राशि (kark rashi) कुछ बेहद सेंसिटिव राशियों में से एक है, इसलिए किसी के कठोर शब्द उन्हें आसानी से चोट पहुंचा सकते हैं। इनके पास गहरा ह्यूमर होता है, जिससे इनके दोस्त और परिवार के लोग काफी खुश भी रहते हैं।
कर्क चार्ट के फोर्थ हाउस को कंट्रोल करता है, इस घर का संबंध आपके सुख और माता से होता है। मां से संबंधित होने के कारण कर्क (cancer zodiac sign) जातकों में मातृत्व के गुण भी प्रधान होते हैं। उन्हे दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखना पसंद होता है। बचपन में जिनसे भी उनका मेलजोल रहा है, जीवन भर उनके प्रति आत्मीयता का भाव रखते हैं। वे महत्वाकांक्षी भी होते हैं। लीडरशिप का जन्मजात गुण भी उनमें होता है।

कर्क राशि के लोगों की कमजोरी

कर्क बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं। किसी के भी कठोर शब्द उन्हें आसानी से चोट पहुंचा सकते हैं। अपनी इसी कमी के कारण कारण उन्हें कई बार डिप्रेशन का भी सामना करना पड़ता है। वे मूडी प्रवृति के भी होते हैं। साधारण सी बात पर भी अपना आपा खो सकते हैं। कर्क राशि (kark rashi) के लोग अपने अतीत की बातों से भी बहुत अधिक प्रभावित होते हैं, यह उन्हें अपने भविष्य के उद्देश्यों को पूरा करने से रोकता है। उनके जीवन में कई विरोधी बातें एक साथ दिखाई दे सकती हैं। वे बहुत उलझे हुए भी हो सकते हैं।

कर्क राशि (cancer zodiac sign) का स्वामी है चंद्रमा

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा कभी लगातार दो रातों तक एक जैसा नहीं होते हैं। चंद्रमा आपके मन और भावनाओं को गहराई से प्रभावित करता हैं। चंद्रमा का सीधा संबंध आपकी बुनियादी जरूरतों से भी होता हैं और आप अन्य लोगो से किस तरह बात करते हैं, यह उसे भी नियंत्रित करता है। यह हम सभी जानते हैं कि ज्वार भाटा यानी हाई टाइड और लो टाइड भी चंद्रमा की वजह से ही होता है। चंद्रमा पानी की सतह को प्रभावित करता है और कर्क (cancer zodiac sign) जल राशि होने की वजह से चंद्रमा के प्रभाव में रहती है।

कर्क राशि (kark rashi) के लोगों का कॅरियर

कर्क राशि (kark rashi) के लोग कल्पनाशील होते हैं, गूढ़ ज्ञान भी होता है इनमें। यही वजह है कि इस राशि (cancer zodiac sign) के लोग विभिन्न विषयों को सीखने की क्षमता रखते हैं। ये बेहतरीन कलाकार, लेखक, संगीतकार और मनोविज्ञानी बन सकते हैं। मानव संसाधन के क्षेत्र के कॅरियर जैसे कानून, नर्सिंग, शिक्षण आदि भी अपना सकते हैं। वे आर्थिक स्थायित्व पाने की दिशा में ज्यादा सोचते हैं।

कर्क राशि के मित्र और शत्रु

मित्र राशि- वृश्चिक, मीन, वृषभ, कन्या
शत्रु राशि- मेष, तुला, कुंभ, धनु

कर्क राशि के लिए लकी वार- सोमवार
कर्क राशि के लिए लकी रंग- दूधिया
कर्क राशि के लिए (kark rashi) लकी रत्न- मोती (पर्ल)

देवदर्शन पर करिए देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर अपने जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं। अभी डाउनलोड करिए देवदर्शन ऐप।