astrology

क्या आप शुक्रवार को पैदा (born on friday) हुए हैं, तो हो सकते हैं आप में ये गुण या अवगुण, जानिए

Pinterest LinkedIn Tumblr

हमारे जन्म के दिन को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष के अनुसार हर दिन एक ग्रह से जुड़ा है और ये ग्रह अपने प्रभाव अनुसार लोगो के व्यक्तित्व एवं जीवन शैली पर गहरा असर डालते है। जैसे शुक्रवार को पैदा हुए लोगों (born on friday) पर शुक्र ग्रह का असर होता है। नवग्रहों में से शुक्र को सबसे सुंदर ग्रह माना गया है और यह सुंदरता, प्रेम और रोमांस का प्रतीक है। साथ ही यह ग्रह भोग-विलासिता का भी कारक है। यदि आप शुक्रवार को पैदा हुए हैं तो विपरीत लिंग के प्रति प्रेम संबंध बनाने में आपकी गहरी रुचि होगी। साथ ही लग्ज़री लाइफस्टाइल जीने में भी आप गहरी दिलचस्पी लेंगे। फैशन, एंटरटेनमेंट, म्यूजिक आदि क्षेत्रों में आप कार्य करना पसंद करेंगे। जानते हैं शुक्रवार को पैदा हुए लोगों के व्यक्तित्व, कॅरियर के बारे में सबकुछ

कैसा होता है शुक्रवार को पैदा हुए लोग (born on friday) का व्यक्तित्व

शुक्रवार को पैदा हुए लोग (born on friday) सभी को अपनी और आकर्षित करते हैं। ये दिखने में सुंदर, बातों से मोहित करने वाले, खुशमिजाज, हाजिर जवाब, सज-संवर कर रहने वाले होते हैं। जिससे ये किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। ये लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं। नाचने, गाने, घूमने फिरने, खाने-पीने के शौकीन होते हैं और विलासिता पर अपना खूब पैसा खर्च करते हैं। कई बार अधिक लग्ज़री लाइफस्टाइल जीने या प्रेम संबंधों में असफल होने के कारण इन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे गुरुवार को पैदा हुए लोग कुछ धार्मिक होते हैं, वैसे शुक्रवार को पैदा हुए लोग फैशनेबल होते हैं।

किस कॅरियर में सक्सेस होते हैं शुक्रवार को पैदा हुए लोग

शुक्रवार को पैदा हुए लोगों को अधिकतर कला और मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। ये फिल्म, डांस, म्यूजिक, लेखन, फैशन, ज्वेलरी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इंटीरियर डिजाइन आदि से संबंधित कार्य करते हैं और खूब नाम व पैसा कमाते हैं। ये बहुत चार्मिंग और पॉजिटिव होते हैं जिससे इन्हें अपना काम निकलवाने में बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। लोग इनसे आकर्षित होकर इनकी बातें मान भी लेते हैं। शुक्रवार को पैदा हुए लोगों पर (born on friday)  शुक्र देवता के आशीर्वाद के कारण इनका कॅरियर अच्छा रहता है। कह सकते हैं कि शुक्रवार को पैदा हुए लोग (born on friday) नेम और फेम की दुनिया में सक्सेस होना चाहते हैं।

क्या रोमांटिक होते हैं शुक्रवार को पैदा हुए लोग (born on friday)

शुक्रवार को पैदा हुए लोगों के संबंधों पर यदि गौर किया जाए तो सामाजिक रूप से ये अच्छे ही होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय ही रहता है तथा घर, परिवार व मित्रों से इनके संबंध अच्छे होते हैं। लेकिन शुक्र जो कि स्वयं प्रेम के देवता कहे जाते हैं, इनका आशीर्वाद होने के कारण शुक्रवार को पैदा हुए लोगों (born on friday) की लव लाइफ काफी इंटरेस्टिंग होती है। ये बहुत रोमांटिक होते हैं और अपने जीवन में किसी ना किसी से अवश्य प्रेम करते हैं। कई बार प्रेम में असफल होने के कारण इन्हें बहुत कष्ट उठाने पड़ते हैं। यह बड़े ही भावुक होते हैं और जिसे भी प्रेम करते हैं उस पर पूर्णता न्योछावर हो जाते हैं। परंतु प्रेम संबंधित रिश्तों में ये थोड़ा चंचल होते हैं इसलिए इनके कई अफेयर्स भी देखे गए हैं।

शुक्रवार को पैदा हुए लोग (born on friday) शारीरिक बनावटी रूप से सुंदर व स्वस्थ होते हैं। लेकिन आंतरिक रूप से थोड़ा नाजुक होते है। इन्हें धूल, प्रदूषण व धूप से एलर्जी होती है। खाने-पीने, घूमने-फिरने के शौकीन इन लोगों को पेट संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई बार ये यौन समस्याओं या फर्टिलिटी प्रॉब्लम से भी जूझते हैं।

 

शुक्रवार को पैदा हुए लोगों के लिए शुभ अशुभ चीजें व उपाय

 

शुक्र एक चमकीला सफेद ग्रह है। ऐसे में शुक्रवार को पैदा हुए लोगों (born on friday) को सफेद व चमकीले कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है। ऐसे कपड़े पहनने से इनके कार्यों में अड़चनें नहीं आती। सज-संवर कर और साफ सुथरा रहना इनके लिए फलदाई होता है। साथ ही खुशबूदार इत्र का प्रयोग करने से भी भाग्य इनका साथ देता है। वही गंदगी में रहना और भौतिक सुखों का अत्यधिक भोग करना इनके लिए अशुभ माना गया है।
शुक्रवार को पैदा हुए लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण करना चाहिए। साथ ही साफ सुथरा रहकर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी व दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। शुक्र देव भगवान शिव के शिष्य थे इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करना इनके लिए अत्यंत शुभ माना गया है। शुक्रवार के दिन पैदा हुए लोगों को (born on friday) गरीब कन्याओं को भोजन कराना और गरीबों को दान देना इनके लिए बहुत भाग्यशाली होता है।

देवदर्शन ऐप के माध्यम से आप कर सकते हैं देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां आप इन प्रसिद्ध मंदिरों में ऑनलाइन पूजा का लाभ लेकर अपनी मनोकामना पूर्ति कर सकते हैं। अभी डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।