astrology

क्या आप रविवार को पैदा हुए हैं (born on sunday), जानिए अपने गुण, प्रेम जीवन और कॅरियर के बारे में

Pinterest LinkedIn Tumblr

सप्ताह का पहला दिन रविवार का होता है और इस दिन जन्म लेना अपने आप में खास है। यदि आप रविवार को जन्म (born on sunday) लिए हैं, तो आप सबसे आगे रहना चाहेंगे। यहां आप जान सकते हैं रविवार को पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व कैसा रहेगा? कैसी रहेगी रविवार को पैदा हुए लोगों की लव लाइफ, कौन सा कॅरियर है इनके लिए बेस्ट। बेहतर दिन बनाने के लिए क्या हो सकते हैं उपाय

कैसा होता है रविवार को पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व

रविवार यानी भगवान सूर्य का वार। ज्योतिष में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। रविवार को पैदा हुए लोगों में (born on sunday) पर सूर्य का असर होता है। वे हमेशा हर काम में आगे रहना चाहते हैं। किसी भी नए टॉपिक पर काम करना उन्हें अच्छा लगता है। किसी भी भीड़ को नियंत्रित करने का गुण उनमें जन्मजात होता है, यानी वे जन्मजात लीडर के गुण लेकर ही पैदा होते हैं। वे किसी भी क्षेत्र में काम रहे हों, उन्हें लगता है कि वे सबसे अच्छे और सबसे जल्दी यह काम पूरा कर दें।
सूर्य का प्रभाव होने के कारण इनमें हर काम को करने का गजब का आत्मविश्वास रहता है। रविवार को पैदा हुए लोगों का समाज में काफी अच्छा रूतबा रहता है। हालांकि इनकी एक सबसे बड़ी कमजोरी रहती है कि ये अक्सर दूसरों को अपने निर्देशन में रखना चाहते हैं। कभी-कभी ये इतने अहंकारी हो जाते हैं कि दूसरों को अपने आगे कभी कुछ समझते नहीं है। रविवार को पैदा हुए लोग (born on sunday) लोग हमेशा खुद को सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रखना पसंद करते हैं। कई बार वे इतना गुस्सा करते हैं कि उन्हें संभालना भारी पड़ जाता है।

कैसा होता है रविवार को पैदा हुए लोगों (born on sunday) का कॅरियर

रविवार को पैदा हुए लोगों के व्यक्तित्व से उनके कॅरियर का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वे हमेशा लीडरशिप पसंद करते हैं। किसी भी चीज को जल्दी पूरा करने होड़ उनमें रहती है। ये लोग किसी भी चीज को अपने तरीके से करते हैं और उसमें किसी तरह का कोई कंप्रोमाइज भी नहीं करते हैं। इन्हें हमेशा बड़े टारगेट पसंद आते हैं। यदि सेक्टर की बात की जाएं तो प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े सेक्टर, खुद का बिजनेस, एनर्जी सेक्टर, फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री, राजदूत और सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम करना रविवार को पैदा हुए लोगों के लिए अच्छा रहता है।

कैसा होता रविवार को पैदा हुए लोगों का प्रेम जीवन

रविवार को पैदा हुए लोगों (born on sunday) का समाज में काफी सम्मान होता है, लेकिन कुछ अहंकारी होने के कारण ये लोग अपनी love life (प्रेम जीवन) में इतने संतुष्ट नहीं होते हैं। अक्सर अपनी बातों से अपने पार्टनर का दिल तोड़ सकते हैं, लेकिन ये लोग बेहद इमानदार पार्टनर होते हैं। प्रेम जीवन में ये आगे रहकर किसी को प्रपोज नहीं करते हैं, लेकिन जब किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो उन पर संपूर्ण अधिकार जमाना चाहते हैं। कभी-कभी आप अपने पार्टनर को लेकर बेहद इनसिक्योर होते हैं। किसी बात का निर्णय इतनी जल्दी ले लेते हैं कि इनके पार्टनर को इन्हें समझने का मौका ही नहीं मिलता है। यदि इन्हें अपने प्रेम जीवन को सफल बनाना है, तो इन्हें कुछ कंप्रोमाइज जरूर करना चाहिए। पार्टनर की बात भी सुनना चाहिए।

कैसा रहता है रविवार को पैदा हुए (born on sunday) लोगों का वैवाहिक जीवन

आप रविवार को पैदा हुए हैं और अभी आपने आपके व्यक्तित्व और प्रेम जीवन के बारे में जाना है। आप हमेशा स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं, इसलिए कई बार आपको विवाह एक बंधन भी लग सकता है। दरअसल रविवार को पैदा हुए लोग (born on sunday) दूसरों को आसानी से हर्ट कर जाते हैं, इसलिए लाइफ पार्टनर के साथ इनके संबंध इतने मधुर होंगे, यह कहना मुश्किल होता है। फिर भी अपनी शादी को तोड़ने जैसा फैसला लेना इनके लिए आसान नहीं है। शादी इनके लिए भगवान का बनाया संबंध होता है, जिसे ये अपने अनुसार चलाना चाहते हैं, लेकिन तोड़ना पसंद नहीं करते हैं।

h2- रविवार को पैदा हुए लोगों के लिए क्या है भाग्यशाली

भाग्यशाली नंबर-
आपके लिए एक (1) नंबर हमेशा लकी रहेगा। अंकशास्त्र के अनुसार 1 नंबर को सूर्य की एनर्जी मिलती है।

भाग्यशाली रंग-
सूर्य की तरह तेजस्वी रंग आपको पसंद आते हैं। इनमें केसरिया रंग आपके लिए अच्छा हो सकता है।

रविवार को पैदा हुए लोगों (born on sunday) के लिए मंत्र- गायत्री मंत्र

रविवार को पैदा हुए लोगों के लिए उपाय

– रोजाना भगवान सूर्य को जल में कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें।
– सूर्याष्टक या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
– गायत्री मंत्र की एक माला प्रतिदिन करें।
– गरीबों को गेहूं और गुड़ बांटें।
– रविवार को पैदा हुए लोग (Born on sunday) हर रविवार उगते सूरज के दर्शन करें।

देवदर्शन पर करें देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां ऑनलाइन पूजा से पाएं घर बैठे पुण्य का लाभ। करें मनोकामना पूर्ति पूजा यहां। अभी डाउनलोड करें देवदर्शन ऐप।