astrology

क्या आपकी राशि है वृषभ (Vrishabh Rashi), जानिए अपनी विशेषता, कमजोरी और लकी रंग के बारे में सबकुछ

Pinterest LinkedIn Tumblr

वृषभ राशि यानी Taurus को राशि चक्र में दूसरी राशि कहा जाता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार राशि का निर्धारण चंद्रमा से होता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है वह उस व्यक्ति की राशि मानी जाती है। यानी यदि आपकी कुंडली मे चंद्रमा वृषभ राशि में है तो आपकी राशि भी वृषभ होगी।
पश्चिमी ज्योतिष के अनुसार सूर्य की स्थिति से राशि का निर्धारण होता है। पश्चिमी ज्योतिषी के अनुसार यदि आपका जन्म 20 अप्रेल से 20 मई तक चलता है। वृषभ राशि (Vrishabh rashi) पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती है और वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। इसका चिह्न बैल होता है।

पृथ्वी तत्व की राशि है वृषभ (taurus zodiac sign)

पृथ्वी तत्व के होने के कारण ये स्थिर स्वभाव वाले और जमीन से जुड़े होते हैं। अन्य राशि के मुकाबले वृषभ राशि (taurus zodiac sign) के लोग ज्यादा स्थिर प्रकृति के होते हैं। अपने इस गुण का उन्हें काफी फायदा भी होता है और यह उनकी लाइफ को निखारने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
वृषभ राशि (Vrishabh rashi) वाले जातकों को शक्ति यानी पावर अच्छा लगता है और इसे पाने के लिए वे कठिन परिश्रम भी करते हैं। यही नहीं जबतक उन्हें यह सब मिल नहीं जाता, उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती। हालांकि ये बेकार की रिस्क लेने से परहेज ही करते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabh rashi) की चारित्रिक विशेषताएं क्या हैं

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)वाले जातकों की चारित्रिक विशेषताओं की बात करें तो इनमें कई नकारात्मकताएं भी होती हैं। वैसे शुरुआती लक्षणों की बात करें तो ये लालची, भौतिकवादी, अड़ियल, दुराग्रही हो सकते हैं। हालांकि कुछ अच्छे लक्षणों की बात करें तो ये मजबूत इरादों वाले, किसी भी बात पर अटल, बौद्धिक मूल्यों वाले और भौतिक इच्छाओं को नियंत्रित करने वाले भी होते हैं।

वृषभ राशि (taurus zodiac sign) के लोग कैसे हो सकते हैं

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) वाले लोगों की बात करें तो ये काफी मेहनती होते हैं और इनमें धैर्य भी होता है। ये जातक विश्वसनीय होते हैं, इसलिए लोग इन पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। कॅरियर की बात करें तो इन्हें बैंकिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल के साथ ही एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। ये काफी मेहनती होते हैं और इसलिए अपनी मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल करते हैं।
इनकी एक खासियत यह है कि वृषभ (Vrishabh rashi) जातकों को अपनी मेहनत से मिली सफलता पसंद होती है और इस कारण वे इसके लिए काफी परिश्रम करते हैं। इसके लिए ये आगे-पीछे नहीं सोचते और किसी भी काम में हाथ डाल देते हैं।
इतना ही नहीं ये जातक जमीन से जुड़े होने के साथ ही व्यावहारिक भी होते हैं। ये अकारण किसी के साथ झगड़ा भी नहीं करते। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये काफी भरोसेमंद और मेहनती होते हैं।
यही नहीं इनके दृढ़ निश्चय का पता इसी से चलता है कि एक बार अगर ये कुछ करने की ठान लें तो उसे पूरा के बिना नहीं रुकते। विपरीत परिस्थितियों में भी ये विचलित नहीं होते हैं। प्रेम के मामलों में देखें तो इनका स्वभाव रोमांटिक होता है और अपने साथी के प्रति समर्पित होते हैं। यही नहीं अपने साथी से भी ये उसी तरह के समर्पण की इच्छा करते हैं। लाइफ पार्टनर के प्रति भी ये काफी वफादार और ईमानदार होते हैं। इनकी एक और खासियत यह है कि ये जल्द ही लोगों में घुलमिल जाते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabh rashi) के लोगों की कमजोरी क्या है?

वैसे वृषभ राशि (taurus zodiac sign) के लोग धैर्यवान होते हैं, लेकिन कई बार जिद्दी भी हो सकते हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण कई बार इनपर नकारात्मकता का असर हो जाता है और ऐसे में लोगों की नजर में ये अहंकारी भी हो सकते हैं। बहुत जिद्दी और ढीठ हो जाते हैं। जब गुस्सा करते हैं, तो वृषभ राशि के लोग इतना ज्यादा करते हैं कि इन्हें संभालना भारी पड़ जाता है।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) का स्वामी कौन होता है?

वृषभ राशि (taurus zodiac sign) का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र को असुरों को गुरु माना जाता है। शुक्रवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से भगवान शिव के साथ शुक्र ग्रह का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम और विवाह का कारक माना जाता है। शुक्र के प्रभाव के कारण ही जातक में प्रेम और रोमांस की इच्छा पैदा होता है। शुक्र के प्रभाव के कारण ही वृषभ राशि वाले जातक सुंदर और आकर्षक होते हैं। स्वामी ग्रह के प्रभाव से ही जातकों में अपने रिश्तों के प्रति समर्पण की भावना भी होती है।

वृषभ राशि के कॅरियर

वृषभ राशि (taurus zodiac sign) वाले जातकों के गुण की बात करें तो वे जिद्दी होने के साथ ही आक्रामक भी होते हैं। हालांकि ये जातक बुद्धिमान होते हैं और उन्हें ऐश्वर्य और लग्जरी लाइफ पसंद होती है। ये लोग अक्सर फैशन, कला, म्यूजिक में कॅरियर बनाना पसंद करते हैं। जहां इनकी क्रिएटिविटी में किसी ओर का दखल ना हो।

वृषभ (Vrishabh Rashi) अनुकूलता और लकी रंग और रत्न

सबसे कम दोस्ती : मिथुन और धनु

सबसे अधिक दोस्ती : कुंभ और तुला

वृषभ राशि वालों के अनुकूल रंग – सफेद

वृषभ राशि (vrishabh rashi) के लिए अनुकूल रत्न – हीरा

अनुकूल धातु – चांदी

देवदर्शन पर करिए देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन। यहां आप ऑनलाइन पूजा में भाग लेकर अपने जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं। अभी डाउनलोड करिए देवदर्शन ऐप।