festivals

swaminarayan jayanti 2022 पर विशेष पूजा से पाएं भगवान का आशीर्वाद

Pinterest LinkedIn Tumblr

देशभर में रामनवमी के उत्साह के साथ ही भगवान स्वामीनारायण जयंती का उत्साह भी चरम पर रहेगा। इस साल 2022 में स्वामीनारायण जयंती (swaminarayan jayanti 2022) 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। विश्वभर में फैले स्वामीनाराण संप्रदाय के लोगों के लिए यह अवसर सबसे विशिष्ट अवसर है। इस दिन स्वामीनारायण संप्रदाय के विश्वभर में स्थित मंदिरों में भगवान स्वामीनारायण की विशेष पूजा का दिन रहता है। भक्त स्वामीनारायण के दिए मंत्रों का जाप करके उनकी शिक्षा का प्रचार-प्रसार करते हैं।

कब है स्वामीनारायण जयंती (swaminarayan jayanti 2022)

साल 2022 में स्वामीनारायण जयंती हिंदू महीने चैत्र की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाएगी। इस अनुसार
स्वामीनारायण जयंती (swaminarayan jayanti 2022) 10 अप्रैल को होगी। इस दिन देशभर में राम नवमी उत्सव भी चरम पर होगा।

कौन है भगवान स्वामीनारायण

स्वामी नारायण का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन 3 अप्रैल 1781 में उप्र के छपिया गांव में हुआ था। उस दिन राम नवमी उत्सव भी मनाया जा रहा था। छपिया अयोध्या के पास ही स्थित है, इसलिए स्वामीनारायण के माता-पिता रामनवमी के दिन बालक जन्म पर बेहद खुश दिखे। स्वामीनारायण के पिता का नाम हरिप्रसाद व माता का नाम भक्ति देवी था। स्वामीनारायण के बचपन का नाम घनश्याम था। माना जाता है कि घनश्याम की जन्मपत्री देखकर ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की थी कि यह बालक लोगों के कष्ट दूर करेगा और उन्हें सही दिशा देगा। स्वामीनारायण ने समाज सुधार के कई काम किए और अपने जन्म को साकार किया। स्वामीनारायण जयंती (swaminarayan jayanti 2022) पर उनके भक्त उन्हीं की तरह सेवा कार्यों में लगे रहते हैं।

H2- स्वामीनारायण जयंती (swaminarayan jayanti 2022) पर जानिए उनकी शिक्षाएं

स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़ने के बाद उनके अनुयायियों को स्वामीनारायण के बनाए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी रहता है। स्वामीनारायण से अपने जीवन के पांच प्रमुख नियम बनाए थे, ये नियम हैं-
– चोरी नहीं करना।
– मांस का सेवन नहीं करना।
– मदिरा का सेवन नहीं करना।
– व्याभिचार का त्याग करना।
– अपने धर्म का पालन करना।

स्वामीनारायण के बनाए इन नियमों का पालन सभी को करना होता है। साथ ही उनके अनुयायी स्वामीनारायण जयंती पर समाज सेवा का भी संकल्प लेते हैं।

स्वामीनारायण जयंती की पूजा विधि

स्वामीनारायण जयंती 2022 (swaminarayan jayanti 2022) 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। आप इस दिन स्वामीनारायण की विशेष पूजा कुछ इस तरह कर सकते हैं
– सुबह स्नान के बाद स्वामी नारायण की मूर्ति को स्नान करवाएं।
– वस्त्र आदि पहनाकर स्वामीनारायण की मूर्ति को यथास्थान रखें।
– पूजा के समय भाव ऐसे हों मानो स्वयं स्वामीनारायण आपकी सेवा स्वीकार कर रहे हैं।
– स्वामीनारायण को फल, मिठाई का भोग लगाएं।
– भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें।
– स्वामीनारायण से जुड़े मंत्रों का जाप करें।
– भगवान की दी गई शिक्षा पर चलने का संकल्प लें।
– स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़े लोग इस दिन व्रत भी रख सकते हैं।

स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर

– अक्षरधाम मंदिर, नई दिल्ली
– अक्षरधाम मंदिर, अहमदाबाद
– स्वामीनारायण मंदिर अहमदाबाद
स्वामीनारायण जयंती (swaminarayan jayanti 2022) के अवसर पर देशभर के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में स्थित स्वामीनारायण मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन होगा।